शादी के बाद इंडिया लौटी Sreejita De, विदेशी पति संग ऑटो में बैठ करती दिखी ये हरकत

Summary :

वही बिग बॉस 16 में सुर्खियां बटोरने वाली श्रीजिता डे के फेस पर इन दिनों वेडिंग ग्लो भी साफ़ नजर आ रहा है। अब श्रीजिता डे शादी के बाद वापस इंडिया आ चुकी है। इंडिया आई श्रीजिता डे की इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लगातार श्रीजिता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखाई दे रही है।

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 की फेम  श्रीजिता डे ने हाल ही में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ विदेशी स्टाइल में शादी की है। एक्ट्रेस ने 1 जुलाई को क्रिश्चियन वेडिंग की थी, इस दौरान एक्ट्रेस सफ़ेद गाउन पहने काफी खूबसूरत नजर आई। श्रीजिता डे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड  माइकल ब्लोम-पेप जोकि जर्मनी में रहते है, उनके साथ अपना घर बसाया है। जिसके बाद शादी के अगले दिन एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर सबको चौका दिया था।
वही बिग बॉस 16 में सुर्खियां बटोरने वाली श्रीजिता डे के फेस पर इन दिनों वेडिंग ग्लो भी साफ़ नजर आ रहा है। अब श्रीजिता डे शादी के बाद वापस इंडिया आ चुकी है। इंडिया आई श्रीजिता डे की इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लगातार श्रीजिता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखाई दे रही है। 
सामने आई इस वीडियो में श्रीजिता मुंबई में अपने हैंडसम हक को ऑटो में घूमते हुए दिखाई दे रही है। इस दौरान ये नया नवेला जोड़ा पैपराजी के सामने आ जाता है और पेप्स उन्हें घेर लेते है। इंस्टाग्राम पर सामने आई इस वीडियो में श्रीजिता डे और  माइकल ब्लोम-पेप ऑटो में बैठे नजर आ रहे हैं। जिसके बाद पेप्स उन्हें घेर लेते है और कहते है कि आप दोनों एक बार फिर ऑटो में ही शादी कर लो। इसके बाद एक्ट्रेस ब्लश करती दिखाई देती है, फिर अपने मैन को सरेआम किस करती है।
इसी के साथ कपल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक्ट्रेस बताती है कि देखो  माइकल को अब हिंदी में भी बोलने लगे है जिससे इस बात का साफ़ पता चल रहा है कि एक्ट्रेस अपने पति को देसी बनाने में पूरी तरह जुट गई है। 
इसी के साथ एक्ट्रेस के लुक की बात करे तो एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ वाइट वेडिंग की है वही वायरल वीडियो में श्रीजिता को येल्लो बैकलेस मिड्डी पहने हुए देखा जा सकता है इस दौरना  माइकल ने वाइट टी शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट और ब्लू जींस पहनी है। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत नजर आ रहे है। इसी के साथ फैंस भी इनकी वीडियो पर बेहद पैर लुटाते हुए दिखाई दिए।

Desk Team