श्रीसंत के साथ Bigg Boss 12 के घर में हुई ऐसी हरकत,तो भड़क उठे फैंस, ट्विटर पर जमकर निकाला गुस्सा

Summary :

Bigg Boss 12 का पहला वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। जहां इस दिन शो के सेट पर वरूण धवन अपनी फिल्म सुई धागा के प्रमोशन के लिए और उन्होंने घर के अंदर घरवालों

Bigg Boss 12 का पहला वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। जहां इस दिन शो के सेट पर वरूण धवन अपनी फिल्म सुई धागा के प्रमोशन के लिए और उन्होंने घर के अंदर घरवालों के साथ खूब मस्ती भी करी वहीं अभिनेता का दिया हुआ कार्य पिलो कवर्स को बुनने के काम ने भी दर्शकों का भी अच्छे से मनोरंजन किया।

हालांकि इस टास्क में घरवालों के दोनों ग्रुप्स के बीच काफी रस्साकशी हुई और दोनों ग्रुप आपस में लड़ गए। आखिरी में जीत कॉमनर कंटेस्टेंट्स की हुई और वह सेलिब्रेटिसी सिंगल्स पर भी भारी पड़ते हुए इस टास्क को जीत ले गए।

हालांकि इसके बाद सेलिब्रिटी ग्रुप में से किसी एक को दोषी भी मानना था और इसके लिए खुद श्रीसंथ ही आगे आए और अपना नाम सामने रखा। लेकिन यह चीज उनके फैंस को नागवार गुजरा हुई।

क्योंकि इसके बाद श्रीसंथ को बिग बॉस के मेकर्स ने तोप की सलामी देनी थी जिसमें उनका मुंह काला हो गया। लेकिन इसके बाद क्रिकेटर श्रीसंथ के फैंस उनके ऊपर सुबह होते ही ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालने लगे।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने निकला श्रीसंथ पर अपना गुस्सा

एक यूजर ने लिखा कि श्रीसंथ के लिए सम्मान लेकिन कलर्स और बिग बॉस ने जिस तरह उन्हें सलामी दी वो वाहियात है लेकिन इससे टीआरपी नहीं मिलने वाली।

https://twitter.com/SibaMohtada/status/1043952152526254080

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि टास्क हारने के बाद श्रीसंथ ने सारी जिम्मेदारी खुद पर ले ली। वो लोग कहां हैं जो उन्हें खड़ूस कहते हैं। असल में वो एक हीरो हैं।

https://twitter.com/romeli_4400/status/1044126634364657664

एक यूजर ने लिखा कि श्रीसंथ ने खुद को साबित किया है। बिग बॉस के घर में उनका भविष्य अच्छा है। अब बस टास्क भी अच्छे से करे तो मजा आ जाए। श्रीसंथ ने दिलों को जीत लिया।

https://twitter.com/NikhilC70274124/status/1044160370145996801

एक दूसरे यूजर ने लिखा कि उन्हें वाकई सलामी। श्रीसंथ को ढेर सारा प्यार… ऐसी ही मजबूती के साथ डटे रहें।

https://twitter.com/SreesanthFC1/status/1044124383646629888

Desk Team