सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन IPL के दौरान अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में रही थी. साथ ही उनका नाम कई क्रिकेटर्स से भी जुड़ा था. लेकिन अब खबरें हैं कि काव्या जल्द ही साउथ इंडस्ट्री के फेमस सिंगर अनिरुद्ध रविचंद्र संग सात फेरे लेने वाली हैं।
काव्या मारन की म्यूजिशियन से हो रही शादी?
अनिरुद्ध रविचंदर म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह हमेशा अपने हिट ट्रैक के लिए चर्चा में रहे हैं, लेकिन इस वक्त काव्या के साथ अफेयर को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। रजनीकांत के भतीजे अनिरुद्ध को लेकर खबर आ रही है कि वे काव्या को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबर सुनकर उनके फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. हर कोई अब इस ग्रैंड वेडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
कौन हैं काव्या मारन?
काव्या मारन की बात करें तो वे देश की फेमस बिजनेसवुमन हैं और सन नेटवर्क के ओनर कलानिधि मारन की बेटी हैं. वहीं अनिरुद्ध रविचंदर की बात करें तो वे कलाकारों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता रवि राघवेंद्र एक एक्टर हैं और उनकी मां लक्ष्मी एक मशहूर क्लासिकल डांसर हैं. अगर बात करें रजनीकांत की तो वे रिश्ते में अनिरुद्ध रविचंदर के फूफा लगते हैं. पिछले कुछ समय में अनुरुद्ध एक फेमस म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर सामने आए हैं. वे शाहरुख खान की जवान और जूनियर एनटीआर की देवरा समेत कुली, जेलर, लियो और विक्रम जैसी फिल्मों में संगीत दे चुके हैं. अब वे विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम में लीड रोल प्ले कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



