श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने जाह्नवी-खुशी को ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

Summary :

NULL

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने अर्जुन कपूर के फैन्स को जाह्न्वी और खुशी कपूर की अलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि मेरी बहनों की आलोचना करना बंद कर दें।

 

आपको बता दें कि पिछले दिलों अर्जुन कपूर के एक फैन ने उनकी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर को लेकर आलोचना करते हुए कमेंट किया था। जब अर्जुन कपूर की सगी बहन अंशुला की नजर कमेंट पर पड़ी तो वह इस ट्रोलिंग से काफी दुखी हुईं।

इसके बाद अंशुला और चुप नहीं रह पाईं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर ना सिर्फ इस ट्रोलर को जवाब दिया बल्कि उसके कमेंट को भी हटा दिया।

अंशुला ने जवाब में लिखा, ‘आपसे गुजारिश है कि आप इस तरह की अपमानजनक भाषा विशेषकर मेरी बहनों के लिए इस्तेमाल करने से बचें, मैं इसकी सराहना नहीं करती हूं और इसलिए मैंने आपकी कमेंट्स को हटा दिया है।

जबकि मैं आपके मेरे और मेरे भाई को लेकर जुनून और प्यार के लिए आभारी हूं। सिर्फ एक छोटा सुधार- ‘मैं भारत के बाहर कभी भी काम नहीं कर रही थी। कृपया खुशी फैलाएं और अच्छा माहौल बनाएं. प्यार के लिए शुक्र‍िया।’

अंशुला ने इंस्टा पर कुछ खूबसूरत पंक्‍तियां भी शेयर की हैं जिनका इशारा इसी मामले की और नजर आ रहा है।

अंशुला के इस पोस्ट पर फैन्स अर्जुन कपूर और उन्हें अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए खूब सराह रहे हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला जिस तर‍ह से अपने पिता बोनी कपूर और बहनों को सपोर्ट करते नजर आए हैं इसके लिए दोनों को खूब तारीफें मिल रही हैं।

परिवार की इस मुश्किल घड़ी में तमाम कड़वाहट को भुलाकर अर्जुन कपूर और अंशुला बोनी कपूर के साथ हर वक्त साथ खड़े नजर आए थे। बोनी कपूर ने भी अजुर्न और अंशुला के सपोर्ट को लेकर ट्वीट किया था।

उन्होंने लिखा- अजुर्न और अंशुला का सपोर्ट पाकर मैं खुशकिस्मत हूं। दोनों ही मेरे, जाह्नवी और खुशी के साथ हमारी ताकत बनकर खड़े रहे। साथ में, एक परिवार के रूप में हमने इस असहनीय नुकसान का सामना करने की कोशिश की है।’

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team