फैन ने शाहरुख से सलमान खान के ‘प्यार करो ना’ पर किया सवाल? तो एक्टर ने दिया धांसू जवाब

Summary :

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर इन दोनों स्टार्स के लाखों फॉलोअर्स भी हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर इन दोनों स्टार्स के लाखों फॉलोअर्स भी हैं। वैसे तो सलमान और शाहरुख काफी लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं। हालांकि इनकी लाइफ में एक वक्त ऐसा आया था जब दोनों की दोस्ती में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले,मगर फिलहाल सब कुछ ठीक चल रहा है और अक्सर दोनों एक-दूसरे के काम की तारीफ भी करते रहते हैं। खैर,बीते दिन दंबग सलमान खान का एक गाना प्यार कोरोना रिलीज हुआ है। इस पर अब शाहरुख खान ने अपना रिएक्शन दिया है। 
शाहरुख ने दोस्त सलमान के गाने पर दिया ऐसा रिएक्शन…
फैंस शाहरुख और सलमान खान को साथ में देखकर फूले नहीं समा पाते हैं। इतना ही नहीं ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे की फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस भी देते दिखाई देते हैं। कोरोना के चलते देश भर में लॉकडाउन देशभर में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है।
 इसी बीच शाहरुख ने ट्विटर पर #ASKSRK सेशन शुरू किया है,जिसमें ट्विटर की जनता ने शाहरुख से कई सारे सवाल भी पूछे। जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्होंने उस नए गाने के बारे में क्या सोचा है जो सलमान खान ने कोरोनो वायरस के प्रकोप पर जारी किया है। इस गाने का शीर्षक है ‘प्यार करो ना’। इस बात का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा ‘भाई कमाल का सिंगल और सिंगर है’।
वहीं सवाल जवाब का सिलसिला यहीं नहीं थमा फैंस ने शाहरुख खान से कई और भी मजेदार सवाल पूछे। एक फैन ने तो अपनी भांजी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,सर मेरी भांजी वेदिका अबराम से प्यार करती है,क्या वह उससे शादी कर सकती है क्या? वो पिछले महीने 1 साल की हुई है खुशी होगी अगर आप उसे अपना आशीर्वाद दें तो। 

शाहरुख ने फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा ईश्वर उसको आशीष दें, वह बहुत सुंदर है।

 

Desk Team