रिया चक्रवर्ती को मीडियाकर्मियों ने घेरा ऐसे, तापसी पन्नू सहित इन सेलेब्स ने निकाली भड़ास

Summary :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्टेस रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। एनसीबी ऑफिस के सामने बीते रविवार को रिया पेश हुईं थीं। हालांकि रिया सोमवार 7 सितंबर को भी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्टेस रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। एनसीबी ऑफिस के सामने बीते रविवार को रिया पेश हुईं थीं। हालांकि रिया सोमवार 7 सितंबर को भी एनसीबी में दूसरे दिन पेश हुईं हैं। इस पूछताछ के दौरान रिया ने एनसीबी के सामने खुलाते करते हुए कहा कि ड्रग्स उन्होंने खरीदा और लिया था।
मीडियाकर्मियों ने इस दौरान उन्हें बात करने के लिए घेर लिया था। एनसीबी के ऑफिस में रिया घर से बाहर निकलकर पहुंची तो उस दौरान उन्हें मीडियाकर्मियों ने घेर लिया। रिया का बयान लेने के लिए कई मीडियाकर्मियों ने चलती गाड़ी की भी परवाह नहीं की। 
रिया चक्रवर्ती के साथ मीडियकर्मियों के इस व्यवहार पर कई सितारों ने गुस्सा जाहिर किया। एक्ट्रेस गौहर खान, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर,ऋचा चड्ढा और अनुभव सिन्हा सहीत की सेलेब्स और फिल्ममेकर्स ने मीडियकर्मियों के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की। 
कोरोना वायरस महामारी के भी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मीडियकर्मी दिखाई दिए। तापसी पन्नू ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा, न्याय के नाम पर ये लोग दोषी साबित होने से पहले एक शख्स के जीवन के अधिकार को मार देंगे। दूसरी तरफ स्वरा भास्कर ने लिखा, भारत…..हमारी कमियों का गवाह है!विच हंट शर्मनाक है। 

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है। रिया चक्रवर्ती रविवार को एनसीबी के सामने पेश हुईं थीं और आज सोमवार को भी पेश हुईं। ईडी ने जब रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट की जांच की और उसमें ड्रग्स का एंगल सामने आया उसके बाद एनसीबी ने इस मामले की जांच करनी शुरु की। 
खबरों की मानें तो आने वाले समय में रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें कि एनीसीबी ने सुशांत मामले में एक्टर के हेल्पर दीपेश सावंत, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स की लेन-देन में गिरफ्तार किया है। 
बता दें कि गौरव आर्या होटलों की दुनिया में फेमस नाम है। इस मामले में उनका नाम भी सामने आया है। इसके अलावा इस मामले में कई बार टैलेंेट मैंनेजर जया साहा का नाम भी सामने आ गया है। सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी की चैट ड्रग्स को लेकर सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में रिया चक्रवर्ती के साथ इन सभी लोगों को मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है। 

Desk Team