खतरों से खेलने के लिए तैयार हैं स्टार्स, जानिए रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 के बारे में

Summary :

खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर अब तक कहा जा रहा था कि शो की शूटिंग अबू धाबी में होगी, लेकिन अब नई लोकेशन की जानकारी सामने आई है।

बिग बॉस 14 के खत्म होने के बाद अब फैंस खतरों के खिलाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। काफी समय से शो के अपकमिंग सीजन को लेकर खबरें आ रही हैं। खतरों के खिलाड़ी के फैंस मनोरंजन के डेली रूटीन के लिए तैयार हो सकते हैं क्योंकि पॉपुलर रियलिटी शो सीजन 11 के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी होस्टेड स्टंट-रियलिटी शो बहुत चर्चा में बन रहे है, खासकर प्रतियोगियों की सूची के बारे में।
हालांकि अभी तक ये नहीं पता था कि इस बार शूटिंग कहां होगी, लेकिन अब कन्फर्म हो गया है कि इस बार कहां सेलेब्स स्टंट करेंगे। हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक इस बार केप टाउन में शो की शूटिंग होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, जो भी सेलेब्स इस शो में पार्टिसिपेट करेंगे वो अगले महीने केप टाउन निकलेंगे। 6 मई को सभी फ्लाइट लेकर निकलेंगे और 1 महीने के लिए वही निकलेंगे। वैसे शो की शूटिंग पहले अप्रैल में होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से शूटिंग में देरी हो गई। इसके बाद मेकर्स ने केप टाउन में शूट करने का फैसला लिया। 
रिपोर्टों के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के निर्माताओं ने एजाज खान और अर्जुन बिजलानी से संपर्क किया है। उनके अलावा, अन्य नाम जो जाहिर तौर पर इस शो के लिए बातचीत कर रहे हैं, उनमें उर्वशी ढोलकिया, पुरु चिब्बर, एरिका फर्नांडिस, मोहित मलिक, रुबीना दिलाइक, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला और शेफाली जरीवाला शामिल हैं।
इस सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। पिछले कुछ सीजन से रोहित लगातार इस शो को होस्ट कर रहे हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक जून या जुलाई के अंत में शो की शुरुआत हो सकती है। वैसे ये शो पहले शुरू हो जाता था, लेकिन कोविड की वजह से इस बार शो की शुरुआत देरी से हुई है। 

Desk Team