Stranger Things Trailer: ऑडियंस की फेवरेट हॉलीवुड सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ लगातार 2016 से फैंस को एंटरटेन कर रहा है। अब इसका पांचवां और आखिरी सीजन भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। अब हाल ही में रिलीज किए एक टीजर में मेकर्स ने फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन कई चीजें खास होने वाली है। इस वजह से नवंबर-दिसंबर के महीने में ये सीरीज सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन सकती है।
Stranger Things Trailer
Action और Power का परफेक्ट कॉम्बो फैंस को कर देगा क्रेजी!

एक्ट्रेस Millie bobby brown की इस सीरीज का ट्रेलर में हॉकिन्स को अपसाइड डाउन द्वारा टुकड़े-टुकड़े करते हुए दिखाया है, जो पहली बार पूरे शहर को खतरे में डाल देता है। वहीं लुकास और मैक्स को हॉस्पिटल के सीन में दिखाया जाता है और दूसरी ओर इलेवन और माइक के बीच केमिस्ट्री को भी जगह दी जाती है। सीजन 5 के ट्रेलर में सीरीज के हर किरदार को जगह दी गई है. वहीं एक्ट्रेस Millie bobby brown ने इस पार्ट को एक मिशन और रोमांच से ज्यादा बताया है।
सीरीज के मेकर्स ने कहा, “सरकार ने अपने मिशन को और जटिल बनाते के लिए शहर को सैन्य क्वारंटाइन में डाल दिया है और इलेवन की तलाश तेज कर दी है। इससे उसे फिर से छिपना पड़ रहा है। जैसे-जैसे विल के लापता होने के दिन नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे एक भारी, जाना-पहचाना डर भी बढ़ रहा है। अंतिम लड़ाई मंडरा रही है और उसके साथ, एक ऐसा अंधेरा जो पहले कभी नहीं देखा गया, जो उससे कहीं ज्यादा शक्तिशाली और घातक है।’
कब और कहां देखें Stranger Things Season 5?

इस सीजन आपको पुराने किरदारों के साथ कई नए कैरेक्टर्स को भी देखने का मौका मिलेगा जो इस सीजन के सक्सेस में अपना अहम योगदान देने वाले हैं। नेल फिशर, जेक कोन्नेली, एलेक्स बॉक्स और लिंडा हेमिल्टन जैसे नए कलाकर इस सीजन का हिस्सा बनेंगे। बता दें, ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ को इस बार तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट 4 एपिसोड्स के साथ 26 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार होगा। तो वहीं आगे के दो एपिसोड्स क्रिसमस के मौके पर रिलीज किए जाएंगे। आठवें और फाइनल एपिसोड को मेकर्स ने न्यू ईयर इव में रिलीज करने का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App




