बचपन से लेकर बड़े होने तक इंसान की जिंदगी में कई बदलाव होते है जैसे व्यवहार – रूप आदि और बच्चों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है की वो बड़े होकर क्या बनेंगे। इस तस्वीर में बेहद मासूम सा दिखने वाला ये बच्चा बड़ा होकर बॉलीवुड का सुपरस्टार बनेगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा।
जी हाँ इस तस्वीर में दिखने वाला बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार ह्रितिक रोशन है। ये ना सिर्फ बॉलीवुड के नामी कलाकारों में शुमार किये जाते है बल्कि साल 2018 में ह्रितिक दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी का खिताब भी अपने नाम कर चुके है।
अपने बेहतरीन डांस स्टाइल और हॉलीवुड लुक के लिए मशहूर ह्रितिक का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। रितिक का असली नाम ह्रितिक राकेश नागरथ है। पिता राकेश रोशन के लाडले ह्रितिक रोशन बॉलीवुड के पहले ऐसे हीरो है जिनके सुपर हीरो अवतार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। क्रिश किस सफलता को कौन भुला सकता है।
ह्रितिक ने इस कामयाब सफर पर कई उतार चढाव देखें है और बचपन से ही ह्रितिक ने कई चीजें झेली है। इनके एक हाथ में एक्स्ट्रा उंगली है और बचपन में ही इन्हे हकलाने की समस्या हो गयी जो इनके बड़े होने तक इन्हे परेशां करती रही।
कई स्पीच थेरपी और मेहनत के दम पर ह्रितिक ने इस समस्या से छुटकारा पाया और अब कोई कह भी नहीं सकता की ह्रितिक कभी हकलाते भी होंगे। ह्रितिक रोशन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म आशा से की थी जिसमे इन्हे बतौर बाल कलाकार एक छोटा सा किरदार निभाने का मौका मिला।
अपनी पहली फिल्म के लिए उन्हें 100 रुपए मिले थे इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया और इनका फिल्मों के प्रति लगाव बढ़ता गया। बड़े होते होते इन्हे रीड की हड्डी की समस्या ने घेर लिया।
ह्रितिक रोशन फिल्मों में काम करना चाहते थे पर डॉक्टरों ने कहा था की वो एक्टिंग नहीं कर सकते और उनसे कहा गया था की ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने पर उन्हें हमेशा के लिए व्हील चेयर पर बैठना पड़ सकता है।
लेकिन ह्रितिक रोशन ने कभी मुश्किलों को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया और लगातार प्रयासों से उन्होंने सभी मुश्किलों से पार पाया और बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया। इसके बाद कृष सीरीज ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे कामयाब सुपरहीरो बना दिया।


Download Android App
Download iOS App










