एक गाना हिट होते ही Sudhir Yaduvanshi में आई अकड़, जानें सिंगर ने क्यों तोड़ था अपने बैंड “Yaduvanshi Brothers” से नाता?

Sudhir Yaduvanshi's Arrogance

Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance: धुरंधर 2 फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग आरी-आरी में अपनी आवाज़ देने वाले सिंगर Sudhir Yaduvanshi इन दिनों लाइमलाइट बटोर रहे हैं, हालांकि इससे पहले भी उनके कुछ गानें बॉलीवुड में आए थे, जैसे कि किल फिल्म का ‘कावा कावा’ गाना और OMG 2 का शंभू सॉन्ग. लेकिन उनके ये गानें ज्यादा पॉपुलर नहीं हुए, जिसकी वजह से सुधीर को कोई ज्यादा भाव नहीं देता था. लेकिन ‘आरी आरी’ गानें के हिट होने पर ऐसा लगता है मानों सुधीर के पंख निकल आए हो और वो आसमान में उड़ने लगे हो.

Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance: सुधीर ने अब तक नहीं दिया कोई सोलो हिट

Sudhir Yaduvanshi's Arrogance
Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance (Source: Social Media)

अगर सुधीर के म्यूजिक करियर की बात करें तो, अब तक वे कोई ऐसा बड़ा सुपरहिट या सोलो सॉन्ग नहीं दे पाए हैं, जिससे की उनको याद किया जाए. लेकिन फिर भी उनके अंदर अकड़ इतनी देखने को मिलती है, जैसे मानों वो म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह बने बैठे हों.

Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance: जिस थाली में खाया उसी में किया छेद

Sudhir Yaduvanshi's Arrogance
Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance (Source: Social Media)

दरअसल कई जगहों पर ये देखा जा रहा है कि सुधीर एक इंटरव्यू देने के लिए भी काफी नखरे दिखा रहे हैं और उनकी ये इगो पहली बार नहीं देखी गई है, इससे पहले भी उनको कई बार खुद की सेल्फिशनेस को दिखाते हुए पकड़ गया है. कुछ साल पहले ही सुधीर ने रियलिटी शोज़ पर कहा था कि “ये शो पूरी तरह असली नहीं है, यहां सबकुछ स्क्रीप्ट के हिसाब से होता है”.

ऐसे में उनका ये बयान भले ही सिंगर का पर्सनल ओपिनियन रहा हो, लेकिन इसने इंडस्ट्री के कई लोगों को नाराज़ किया था और खआस तौर पर क्रिटिक्स का ये कहना था कि ऐसे ही रिएलिटी शोज जैसे प्लेटफॉर्म पर आने के बाद उन्हें अलग पहचान मिली और अब वो खुद ही उसपर सवाल उठा रहे हैं. ये साफ तौर पर दिखाता है कि वो कितने बड़े एहसान फरामोश इंसान है.

Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance: भाईयों से क्यों तोड़ था सुधीर ने नाता?

Sudhir Yaduvanshi's Arrogance
Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance (Source: Social Media)

इसके अलावा “Yaduvanshi Brothers” के नाम से उनका एक बैंड भी था, जिसमें वो अपने भाईयों के साथ मिलकर गाना गाया करते थे. लेकिन बाद में ऐसा सुनने को मिला की उन्होंने अपने भाईयों के साथ शोज करना छोड़ दिया है. कई लोग तो ये कहते हैं कि उनके भाई उनसे बेहतर परफॉर्म करते थे, इसलिए सुधीर से अपने भाईयों की तरक्की देखी नहीं गई. जिसके कारण उन्होंने अपने बैंड से अलग होना अच्छा समझा, हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जाता है कि सुधीर खुद को लेकर इतने सेल्फ ऑबसेस्ड हो गए थे कि उन्हें ये लगने लगा था कि उनके आगे और कोई बेहतर परफॉर्म कर ही नहीं सकता.

Sudhir Yaduvanshi's Arrogance
Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance (Source: Social Media)

पर सही मायनों में आखिर वजह क्या था, इसपर अबतक कोई खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन सुधीर को लेकर ये कहा जाता है कि वो बैंड की जगह खुद का सोलो म्यूजिक लेकर आना चाहते थे, इसलिए वो अपने बैंड से अलग हुए. हालांकि अगर सुधीर को सच में अपनी लाइफ में कुछ अच्छा करना है और आगे बढ़ना है तो उन्हें न सिर्फ अपने म्यूजिक पर काम करना होगा बल्कि उन्हें अपनी सोशल इमेज भी सुधारनी होगी.

Read More: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंग पवन सिंह, जानें किस फिल्म में नजर आएंगे पावर स्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।