मिमिक्री की वजह से विवाद में फंसीं सुगंधा मिश्रा, कंगना ने दे दी थी ऐसी धमकी

Summary :

कॉमेडी क्वीन सुगंधा मिश्रा अपने ऊसरीले आवाज के लिए तो जानी ही जाती हैं इसके साथ ही वो अपने कॉमेडी के लिए भी जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वही टीवी की जानी-मानी आर्टिस्ट में गिनी जाने वाली सुगंधा आज 23 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

कॉमेडी क्वीन सुगंधा मिश्रा अपने ऊसरीले आवाज के लिए तो जानी ही जाती हैं इसके साथ ही वो अपने कॉमेडी के लिए भी जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वही टीवी की जानी-मानी आर्टिस्ट में गिनी जाने वाली सुगंधा आज 23 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही  हैं। कपिल शर्मा शो में कॉमेडी करने के बाद सुंगंधा को एक अलग तरह की पहचान मिली।  जिसके बाद अब सुंगंधा ने भी अपना करियर कॉमेडी की तरफ ही बनाना चाहती हैं।  वही सुगंधा जितनी अपनी कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं उतनी अपने कॉमेडी की वजह से फांसी विवादों के लिए भी खूब जानी जाती हैं।  वही एक बार सुंगंधा अपने  मिमिक्री की वजह से जमकर विवादों में फसी हुई थी। 
कंगना ने दिया था खुलेआम धमकी 
दरअसल कंगना और सुगंधा मिश्रा के बीच की एक कॉट्रोवर्सी खूब चर्चा में रही थी। जब कंगना ने सबके सामने अचानक से कॉमेडियन के थप्पड़ मारने को कह दिया था। दरअसल कंगना फिल्म रंगून का प्रचार करने वॉयस ऑफ इंडिया के सेट पर गई थी और यहां पर सुगंधा मिश्रा परफॉर्मेंस कर रही थीं। इसी दौरान सुगंधा द्वारा कंगना की मिमिक्री करने के बाद अभिनेत्री ने अचानक सबके सामने कहा कि वह कॉमेडियन को थप्पड़ मारना पसंद करेंगी, इसे सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए थे।
कंगना ने ऐसे दिया था सफाई 
बाद में कंगना ने इस बात को बखूबी कवर करने की कोशिश की। कंगना ने बाद में इस वाकये के ऊपर सफाई देते हुए कहा था कि यह सिर्फ एंटरटेनमेंट और कैमरे के सामने एक मजाक था, मैं उनकी बातों से आहत नहीं थी।वही सुगंधा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं।  वही कपिल के साथ कुछ मतभेद के कारण उन्होंने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था।  वही अब सुगंधा लम्बे समय से टीवी से दुरी बनाई राखी हैं।  

Desk Team