बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित हुए आईपीएल ऑक्शन 2022 का हिस्सा बने थे। हालांकि दो दिन तक चले इस ऑक्शन के बाद सुहाना और आर्यन दोनों मुंबई वापस लौट आये हैं। बता दें, शाहरुख के बच्चे बीते दो दिनों से बेंगलुरु में ही ठहरे हुए थे।

दरअसल, यह दोनों भाई-बहन अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के लिए आईपीएल ऑक्शन 2022 में शामिल हुए थे। ऐसे में अपनी ड्रीम टीम बना लेने के बाद अब आर्यन और सुहाना दोनों घर वापस आ गए हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
दरअसल, अपना वीकेंड बेंगलुरु में बिताने के बाद अब सुहाना खान और आर्यन दोनों को सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इन दोनों की सुरक्षा के लिए शाहरुख खान के बॉडीगार्ड भी साथ में नजर आये। इस बीच जब पैपराजी ने जब आर्यन और सुहाना को घेरा तो रवि दोनों बच्चों को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए।

सुहाना और आर्यन की एयरपोर्ट से अब कई सारी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान दोनों भाई-बहन एक दम कैजुअल लुक में नजर आये। जहां आर्यन ने ग्रे टी-शर्ट,डेनिम और वाइट शूज कैरी किये हुए थे। तो वहीं सुहाना खान ब्लैक टॉप, पैंट और डेनिम जैकेट में नजर आईं। कोरोना महामारी को ध्यान में रख दोनों ने चेहरे पर क मास्क से ढका हुआ था।

गौरतलब है, ड्रग्स केस में फंसने के बाद आर्यन पहली बार पब्लिक के सामने नजर आए हैं। दरअसल, पिछले साल अक्टूबर के महीने में ड्रग्स केस में फंसने के बाद कई हफ्ते जेल में बिताने पड़े थे। वहीं जेल से बाहर आने के बाद से आर्यन खान लाइमलाइट से दूर हैं।

वहीं सुहाना खान के डेब्यू की बात करें तो अपनी पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद शाहरुख खान की लाड़ली बेटी जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्ची’ से बॉलीवुड में अपने कदम रखेंगी। खबर है कि इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर होंगी।


Download Android App
Download iOS App



