महाराष्ट्र की सरकार में अहम साझेदार शिवसेना इन दिनों विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगातार तीखे जुबानी हमले कर रहा है। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी को केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल की धमकी नहीं देनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता आने वाले चंद दिनों में जेल में होंगे। राउत ने हालांकि उन नेताओं के नाम बताने से इनकार किया।
अनिल देशमुख जल्दी ही जेल से बाहर आएंगे
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह मंगलवार को मुंबई में शिवसेना मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान इसका खुलासा करेंगे। संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले साल नवंबर में धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार राज्य के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख जल्दी ही जेल से बाहर आएंगे। भाजपा ने अतीत में महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी सरकार के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
पंजाब: चुनावी रैली में कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- सरकार बनने पर हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
हम डरने वाले नहीं हैं, आप जो चाहें, करें, मुझे नहीं डरा सकते…
राउत ने कहा कि शिवसेना और ठाकरे परिवार के खिलाफ लगाए गए सभी झूठे आरोपों और केंद्रीय एजेंसियों की ‘दादागिरी’ का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, हमें केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल की धमकी नहीं दें। हम डरने वाले नहीं हैं। आप जो चाहें, करें, मुझे नहीं डरा सकते… वे कहते रहते हैं कि अनिल देशमुख के साथ फलां-फलां नेता जेल जाएंगे। मुझे लगता है कि भाजपा के साढ़े तीन लोग अगले कुछ दिनों में अनिल देशमुख की कोठरी में होंगे और देशमुख बाहर होंगे।’’
राउत ने कहा कि इसको लेकर ‘उनकी’ नींद गायब हो गयी है और हर कोई जानता है कि वह किसके बारे में बात कर रहे हैं। राउत ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि महाराष्ट्र सरकार को गिराने में मदद करने के लिए कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया था।


Download Android App
Download iOS App



