मैरिज एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं मंदिरा बेदी, शादी की थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर कर पति राज को किया याद

Summary :

अभिनेत्री मंदिर बेदी के लिए बीता साल काफी मुश्किलों भरा रहा था। दरअसल, साल 2020 में उनके पति राज कौशल का निधन हो गया था।

अभिनेत्री मंदिर बेदी के लिए बीता साल काफी मुश्किलों भरा रहा था। दरअसल, साल 2020  में उनके पति राज कौशल का निधन हो गया था। राज का अचानक दुनिया से अलविदा कह देना मंदिर बेदी के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। खैर, इसके बाद मंदिरा बेदी ने काफी हिम्मत दिखाते हुए न केवल खुद को संभाला बल्कि अपने बच्चों की देखरेख खुद कर रही हैं। लेकिन, मंदिरा द्वारा साझा की गई एक उनकी एक हालिया पोस्ट ने अब सभी को एक बार फिर से इमोशनल कर दिया है।
दरअसल, एक्ट्रेस ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति राज के लिए एक बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया है। बता दें, 14 फरवरी वैसे तो वैलेंटाइन डे का दिन होता है, लेकिन इसी दिन मदिरा और राज की वेडिंग एनिवर्सरी भी होती है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने स्वर्गीय पति की याद में के स्पेशल पोस्ट करके लिखा, आज हमारी शादी की 23वीं सालगिरह होती। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की हैं,जिसमें दोनों साथ में खुश नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में मंदिरा बेदी लहंगे पहने बेहद सुंदर नजर आ रही हैं। वहीं ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही वह इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिकिया भी दे रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें, मंदिरा बेदी और राज कौशल ने वैलेंटाइन के दिन ही साल 1999 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे। इस कपल ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। इनकी मुलाकात 1996 में पहली बार हुई थी। जिसके बाद दोनों को एक दूसरे को प्यार हुआ और फिर इन्होंने शादी कर ली।
पिछले साल हुआ राज का निधन 
बता दें, 30 जून 2021 को राज कौशल ने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। पति के अंतिम संस्कार की सारी किर्या मंदिरा ने खुद पूरी की थी। वहीं राज और मंदिरा के दो बच्चे एक बेटी और बेटा हैं। जिसमें से साल 2020 में उन्होंने बेटी को गोदा लिया था।  
 
 
 
 

Desk Team