शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान जल्द ही अपनी नयी फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं। इस फिल्म में सुहाना खान के साथ बॉलीवुड के कई और स्टार किड भी नज़र आएंगे जैसे – बॉलीवुड निर्माता ‘ बोनी कपूर ‘ की बेटी ‘ खुशी कपूर ‘ और ‘अमिताभ बच्चन’ के नाती ‘अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर अहूजा, अदिति , और युवराज मेंडा । जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बहुत ही फेमस कॉमिक ‘द आर्ची कॉमिक्स ‘ से प्रेरित है | जोया अख्तर की यह फिल्म 24 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अपनी इसी फिल्म का सुहाना खान जमकर प्रमोशन करती नज़र आ रही हैं। वोग इंडिया मैगज़ीन के द्वारा इंटरव्यू लेते समय जब उनसे पूछा गया की वह क्या करेंगी अगर उन्हें पता चलता है की उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ रिलेशन में होते हुए किसी और दूसरी लड़की को अप्रोच कर रहे हैं ?

दरअसल सुहाना ‘वोग मैगज़ीन इंडिया’ को इंटरव्यू देने पहुँची थीं | जहाँ उनसे पूछा गया की वह क्या करेंगी अगर उनको पता चलता है की उनके बॉयफ्रेंड ऑनलाइन किसी और महिला को अप्रोच कर रहे हैं तो ? इस पर सुहाना ने काफी बेबाक तरीके से कहा की “मैं उसे छोड़ दूंगी, क्योंकि मैं उस तरह की लड़की हूं जिसे वन वूमन मैन पसंद हैं।” सुहाना के इस स्टेटमेंट से बताया जा सकता है कि वह शाहरुख़ खान की फिल्मो से काफी प्रेरित हैं और अपने पापा के फिल्मी किरदारों से भी | और वह अपने रियल लाइफ पार्टनर में भी अपने पापा के ऑनस्क्रीन किरदारों को ढूंढ़ती हैं |

बता दें की आजकल सुहाना अमिताभ बच्चन के नाती ‘ अगस्त्य नंदा’ को डेट कर रहीं हैं , दोनों को काफी बार फैमिली गैदरिंग्स और पार्टीज में साथ देखा गया है | हालाँकि दोनों की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है | दोनों ही स्टारकिड ‘ द आर्चिज’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहें हैं | देखना काफी दिलचस्प होगा की बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान की बेटी बॉलीवुड में क्या धमाल मचाती हैं |


Download Android App
Download iOS App



