सुहाना खान की मेकअप करती तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने किये ऐसे कमेंट्स

Summary :

बॉलीवुड जगत की मशहूर स्टार किड सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आए दिन सुहाना के डेब्यू की खबरें चर्चा में रहती है।

बॉलीवुड जगत की मशहूर स्टार किड सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आए दिन सुहाना के डेब्यू की खबरें चर्चा में रहती है। इसी बीच सुहाना की एक और नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रही है। 
इस फोटो में सुहाना खान अपने बाल संवारती हुई दिखाई दे रही हैं। इंस्टा पर इस फोटो को एक फैनपेज द्घारा शेयर किया गया है। 
सुहाना खान के एक फैनपेज ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सुहाना की इस तस्वीर पर कई सारे लोग उन्हें अच्छे-अच्छे कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप बिल्कुल रॉयल प्रिंसेस लग रही हैं तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि कुछ दिन बाद तो तुम्हें शादी ही करनी है।

View this post on Instagram

Press Triple Tap to Save the Picture ???

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanteam) on

हाल ही में सुहाना ने लंदन के आर्डिगली कॉलेज से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है और अब वो अंग्रेजी शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू से एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं।
इस फिल्म के निर्देशक सुहाना खान के सहपाठी थियो जिमेनो हैं। जिमेनो ने फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें सुहाना भी नजर आ रही हैं। 
इस फिल्म में रॉबिन गोनेला दिखाई देने वाले हैं। सुहाना इससे पहले एक रंगमंच नाटक में मुख्य भूमिका में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी है और अब सभी को उनके इस ऑन स्क्रिन डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।

Desk Team