अनन्या पांडे बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। अनन्या आज अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। अनन्या पांडे के जन्मदिन पर उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है। ये स्टार किड्स हमेशा एक-दूसरे के साथ इवेंट और पार्टी में भी स्पॉट किए जाते हैं। अनन्या ने 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्म के रोल से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
स्टार किड्स ने अनन्या पांडे को किया बर्थडे विश
अनन्या पांडे के सबसे अच्छी दोस्त, जिनमें सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर का नाम शामिल हैं। सुहाना खान ने अनन्या पांडे के लिए पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी बेस्टी लव यू।’ सुहाना ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर विश किया है। नव्या नवेली ने भी एक प्यारी सी फोटो शेयर कर अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे को बर्थडे विश किया है। शनाया कपूर ने अनन्या के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सोलमेट सिस्टर और एक और बचपन की फोटो शेयर की है।’ अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे ने भी एक्ट्रेस को विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
अनन्या पांडे बर्थडे वेकेशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अनन्या पांडे को कई दिनों से लगातार उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ स्पॉट किया जा रहा है। हाल ही में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि रूमर्ड कपल बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक वेकेशन पर गए हैं। इसी बीच अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे और उनकी दोस्त सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।
अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट
अनन्या ने 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी थे। करियर में, अनन्या ने अपनी पहली फिल्म के अलावा ‘पति पत्नी और वो’, ‘खाली पीली’, ‘गहराइयां’, ‘लाइगर’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ कई फिल्मों में काम किया है, आने वाले महीनों में, फैंस उन्हें सिद्धार्थ चतुवेर्दी और आदर्श गौरव के साथ ‘खो गए हम कहां’ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखेंगे। उनके पास में प्राइम वीडियो का वेब शो ‘कॉल मी बे’ भी है।


Download Android App
Download iOS App






