Bigg Boss 16 से खत्म हुआ Sumbul Touqeer Khan का शानदार सफर, बोली करियर बनाने नहीं…

Summary :

बिगबॉस सीजन 16 में अपनी शानदार जर्नी के बाद शो से एक हफ्ते पहले बाहर निकलने वाली सुंबुल तौकीर खान पर इस एविक्शन का कोई ख़ास फरक नहीं पड़ा, सुंबुल कहती है उनकी जर्नी कमाल रही उन्होंने कभी नहीं सोचा था वो इतना लम्बा सफर तय करेंगी।आपको बता दें, सुंबुल को बिग बॉस की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा था।

उनके अचानक शो से बाहर निकलने पर फैंस भी काफी खफा हैं और कई लोग तो इस इविक्शन के बाद ‘बिग बॉस’ के मेकर्स को ताना दे रहे हैं। शो से बाहर निकलने के बाद सुंबुल ने बताया कि वो ऐसे शो में जाना चाहती थी, पर चार पांच हफ्ते अंदर रहकर अपने परिवार के साथ बर्थडे मानना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ मुझे अंदर रहकर ही अपनी जर्नी कायम रखनी पड़ी। 

सुंबुल अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कहती है – मैं अपने इविक्शन से काफी खुश हूं। मेरे फैंस ने मुझे बहुत प्यार दिया है और उनकी वजह से ही मैं उस घर में पूरे 18 हफ्ते रह कर आई। मुझे लगता है कि मैं बिलकुल सही वक्त में घर से बाहर निकली हूं। मैं खुश हूं कि मैं शो के इस मोड़ पर आकर इविक्ट हुई हूं। 
बिगबॉस को चुनंने की बात को लेकर सुंबुल कहती है कि बिगबॉस में जाने का फैसला उनका नहीं उनके पापा का था जिस कारन उनको अपने करियर को छोड़ बिगबॉस में जाने का फैसला किया, पापा ने मुझे बिग बॉस जीतने नहीं बल्कि लाइफ लेसन सीखने के लिए भेजा था जहाँ मैने अपनी ज़िन्दगी के कई उतार चढ़ाव देखे बिग बॉस’ में मेरी जर्नी काफी कठिन रही।

Desk Team