कॉमेडी के सफल किंग सुनील ग्रोवर को उनके चाहने वाले छोटे पर्दे पर बहुत याद करते हैं। सुनील ने गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार से दर्शकों को बहुत गुदगुदाया था। ऐसे में दर्शक उन्हें एक बार दोबारा पुराने अवतार में देखने को काफी ज्यादा बेताब हैं। हाल ही में सुनील ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, इस वीडियो में सुनील का टशन काफी अलग सा नजर आ रहा है।

दरअसल, सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘वन लाइफ, तस्वीरें जल्द आप सबके सामने आएंगी। सुनील ने अपनी इस पोस्ट को मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी को टैग किया है। इस वीडियो में सुनील लाल रंग की जैकेट और धूप का चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। सुनील की इस पोस्ट को देखने के के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं, इस पोस्ट पर अभी तक 26 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
वहीं कपिल अब बहुत जल्द अपने मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ वापसी कर रहे हैं। ऐसे में फैंस शो पर सुनील ग्रोवर की वापसी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सुनील इस शो का हिस्सा होंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। कुछ दिन पहले अपने एक इंस्टव्यू में उन्होंने कहा था कि कपिल के साथ काम करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है,उन्हें भी अपने निभाए कैरेक्टर ‘गुत्थी’, ‘रिंकू भाभी’ और ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ की बहुत याद आती है।

आगे वो कहते हैं, अभी भी मेरे कबर्ड में सूट और साड़ियां रखी हुई हैं। मुझे अपने कैरेक्टर्स जब भी याद आते हैं, तो मैं इन कपड़ों को देख लेता हूं। इस दौरान सुनील ने यह भी बताया कि शो से उनकी कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। कपिल के साथ काम करने को लेकर सुनील ने एक शर्त भी रखी है, उन्होंने साफ-साफ कहा, ‘अगर कोई मुझे अच्छा ऑफर देता है, तो मैं काम करने से क्यों मना करूंगा’।


Download Android App
Download iOS App



