अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे है और इस वेब सीरीज में उनका काम की जबरदस्त तारीफ भी हो रही है। हाल ही में मनोज बाजपेयी थिएटर फेस्ट खिड़कियां में शिरकत करने पहुंचे, जहां सुनील ग्रोवर ने उन्हें खास अंदाज में सम्मान दिया।

थिएटर फेस्ट खिड़कियां में मनोज बाजपेयी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के कोस्टार तिगमांशु धूलिया और पीयूष शर्मा के साथ पहुंचे । ये फेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा द्वारा आयोजित था। इस फेस्ट में मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी मौजूद थे।

मनोज बाजपेयी ने इस फेस्ट में एक शानदार स्पीच दी और फैंस की तरफ से उन्हें तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शानदार रेस्पॉन्स मिला। सुनील ग्रोवर मनोज बाजपेयी से इतने प्रभावित हुए की स्टेज पर आकर उनके कदमों में झुक गए।

साथ ही सुनील ग्रोवर ने मनोज के पैरों पर नारियल भी रखा। मनोज बाजपेयी ने सुनील को तुरंत उठाकर गले लगा लिया और इस आदर के लिए उनका बेहद शुक्रिया अदा किया। सुनील ग्रोवर ने खुद को मनोज बाजपेयी का डाई हार्ड फैन बताया और कहा कि मेरा ये सम्मान कोई दिखावा नहीं है, मैं सच में इनकी दिल से इज्जत करता हूं।
देखिये वीडियो:
सुनील ग्रोवर और मनोज बाजपेयी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ जबरदस्त हिट हुई है। वहीं सुनील ग्रोवर आखिरी बार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में देखा गया था।

बीते दिनों सुनील ग्रोवर को लेकर ये खबर भी वायरल हुई थी कि वो कपिल शर्मा के शो में वापसी कर सकते है पर सुनील ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।



Download Android App
Download iOS App



