सुनील शेट्टी पिछले दिनों एक विवाद में घिर गए थे, जिसकी वजह बनी थी उनकी बेटी अथिया शेट्टी की अपकमिंग फिल्म‘मोतीचूर चकनाचूर‘। हालांकि, तब सुनील ने इस मामले में कोई सफाई नहीं थी, लेकिन अब उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ है।

कुछ महीने पहले अथिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म‘मोतीचूर चकनाचूर’के निर्माताओं ने सुनील शेट्टी पर फिल्म में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए पब्लिक नोटिस भेज दिया था।

सुनील शेट्टी ने कहा, ‘‘हमारी छोटी इंडस्ट्री है। 26 साल के मेरे करियर में मेरा एक भी प्रोड्यूसर नहीं बोल सकता कि मैंने इंटरफेयर किया है। लेकिन चलिए, एक छोटी सी फैमिली है, एक इंडस्ट्री है।”

सुनील शेट्टी ने आगे कहा , ” फाइनली, फिल्म अच्छी बनी है, अच्छी रिलीज होगी, यही मैं चाहता हूं। बाकी, मैं अपने चीथड़े कभी पब्लिक में नहीं धोता, अच्छा हो या बुरा हो। यह मेरी जिंदगी का उसूल रहा है और मैं वैसे ही जीना चाहता हूं। बाकी, फिल्म चले, यह सबसे अहम है। ’’

गौरतलब है कि फिल्म‘मोतीचूर चकनाचूर’में पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की जोड़ नजर आएगी। इस फिल्म में अथिया ऐसी तेज-तर्रार बुंदेलखंडी लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जो विदेश में नौकरी करने वाले एनआरआई लड़के से शादी करना चाहती है।

वहीं, दूसरी ओर फिल्म के हीरो नवाजुद्दीन हैं, जो जिंदगी के 36 वसंत पार करने के बाद दूल्हा बनने को बेकरार बैठे हैं। फिल्म में इन दोनों के बीच खट्टा-मीठा रिश्ता देखने को मिलेगा।



Download Android App
Download iOS App



