बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगह इन दिनों वर्क प्लेस पर हो रहे यौन शोषण का मुद्दा गरमाया हुआ है। सेलिब्रिटीज इस मुद्दे पर अपना विरोध प्रकट करते रहे हैं। सनी लियोन भी इस विषय पर खुलकर बात करती हैं। सनी लियोन ने वर्क प्लेस पर शोषण का शिकार लड़कियों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें आगे आकर इसकी खिलाफत करने के लिए कहा कि वर्क प्लेस पर यौन शोषण आम बात है।
न केवल महिलाओं का बल्कि पुरुषों का शोषण भी आम बात है। मुझे लगता है कि उनमें अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ बोलने की ताकत है। वह अपने बूते अपनी बात रखें और गलत व्यवहार की खिलाफत करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो चीजें कभी नहीं बदलेंगी।


Download Android App
Download iOS App



