टाइगर श्रॉफ अगले दो साल तक बिजी हैं। उनकी डेट्स डायरी को देखकर पता चलता है कि उनकी डिमांड में कोई कमी नहीं आई है और अगले दो साल तक उनके पास बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। सूत्रों के मुताबिक स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 एक मात्र ऐसी फिल्म है, जिसे लेकर टाइगर की डेट्स कन्फर्म हैं। साथ ही अगले साल के अंत में टाइगर फिल्म रैंबो की शूटिंग में लग जाएंगे।
रिपोट्र्स के मुताबिक, एक तरफ जहां स्टूडेंट ऑफ द इयर कॉलेज कैंपस का एक लव ट्राइएंगल थी, वहीं पार्ट-2 एक सोलो हीरो फिल्म होगी। इस फिल्म में टाइगर की कथित गर्लफैंड एक्ट्रेस दिशा पटानी और एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे लीड रोल प्ले कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



