पुराने दिनों को लेकर छलका Sunny Leone का दर्द, इस वजह से मिलती थी जान से मारने की धमकियां

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ट्रोलर्स को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआती दिनों में उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी आज लाखों दिलों पर राज करती हैं। सनी की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है मगर उनका ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। एक्ट्रेस ने आज बी-टाउन में अपनी खास जगह बना ली है मगर सनी के लिए ये रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। सनी का नाम आज बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। 
ना सिर्फ हिंदी बल्कि साउथ फिल्मों में सनी काम कर चुकी हैं, अपनी मेहनत से अदाकारा ने इंडस्ट्री वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसका सपना लेकर हर कोई बॉलीवुड में एंट्री लेता है। मगर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पुराने दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस इमोशनल हो गई है और इसी के साथ एक्ट्रेस ने सालों बाद खुलासा किया कि उन्हें इंडिया के लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।
दरअसल, सनी लियोनी इन दिनों अपनी तमिल फिल्म ‘ओह माय घोस्ट’ के प्रोमोशन में बिजी हैं। इसी बीच हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि  “भारत आने से पहले मुझे बहुत डर लगता था और जिस वक्त मुझे बिग बॉस का ऑफर आया, तो मैंने साफ मना कर दिया था। मुझे लगा था कि भारत के लोगों के दिलों में मेरे लिए बहुत नफरत है अगर मैं वहां जाऊंगी तो वे मुझ पर नाराज हो जाएंगे।मैंने सोच लिया था कि मैं कभी ऐसी जगह नहीं जाऊंगी जहां मेरे साथ बुरा बर्ताव किया जाए।”
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘करियर की शुरुआत में जब मैं एडल्ट इंडस्ट्री में आई तो मुझे भारत से कई नफरत भरे मेल्स मिले। यहां तक कि लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी थी, मुझे धमकी भरे लेटर्स मिलने लगे थे। इसलिए मैंने कभी सनी लियोनी बनकर भारत आने का फैसला किया था। मुझे पता था कि यहां लोग मुझसे काफी नफरत करते हैं।’
 इसी के साथ ट्रोलर्स को हैंडल करने को लेकर सनी ने बताया कि ‘मैं बस 19-20 साल की थी, उस उम्र में ज्यादा सोच समझ नहीं सकती थी। डर भी लगता था और वो सब चीजें मुझपर बहुत असर करती थीं। मगर फिर मुझे गाइड करने वालों ने समझाया कि तुम हेटर्स की चिंता मत करो। यहां ऐसे लोग बहुत ज्यादा हैं, रिलैक्स करो।’ वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि आज ऐसा नहीं है और अगर होता भी तो वो मुझे ज्यादा इफेक्ट नहीं करता।

Desk Team