सनी लियोनी एक ऐसा नाम है जिसपर हर शख्स अलग तरह से रिएक्ट करता है। एक्ट्रेस का पास्ट कुछ ऐसा रहा है जिसकी वजह से उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होने उन्हें कई बार भारी पड़ चुकी है। हालांकि, अब वो अपनी ज़िन्दगी में काफी आगे निकल आई हैं। फिलहाल वो कान्स 2023 में अपना जलवा बिखेर रही हैं।

लेकिन अब वो चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल, इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर जाकर सनी लियोन ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी में कुछ लोग ऐसे भी थी, जो नहीं चाहते थे कि वो पॉर्न स्टार से आगे बढ़ें। यही वजह है कि जब वो इंडिया आकर ‘बिग बॉस 5’ का हिस्सा बनने वाली थीं तब उन्हें जान से मारने और बॉम्ब से उड़ाने की धमकियां मिल रही थीं।

सनी लियोनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं बहुत परेशान थी। मुझे एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। तभी बिग बॉस के मेकर्स ने मुझसे कांटेक्ट करने की कोशिश की। मैंने ये बात डेनियल को बताई। डेनियल ने मुझे इंडिया जाने की सलाह दी। लेकिन, मैं तैयार नहीं थी। मैंने डेनियल से कहा, ‘नहीं, ये बिल्कुल नहीं हो सकता। मैं इंडिया नहीं जा सकती। वहां सब मुझसे नफरत करेंगे।’ लेकिन, शो के मेकर्स ने हार नहीं मानी। वे बार-बार कांटेक्ट करते रहे।”

सनी ने कहा, ‘आखिरकार मैंने शो के लिए हां बाल दी। लेकिन, शो में हिस्सा लेने से पहले मुझे कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी तक दी। उन लोगों ने कहा, अगर मैं शो का हिस्सा बनूंगी तो वो मुझे बॉम्ब से उड़ा देंगे। लेकिन, फिर भी मैंने हिम्मत की और शो का हिस्सा बनीं।’

आपको बता दें, सनी लियोन बिग बॉस 5 का हिस्सा थीं। इस शो ने उनकी इमेज बदलने में और उनके करियर को उड़ान देने में काफी मदद की। बिग बॉस के बाद सनी लियोन रातों-रात स्टार बन गई। उन्हें उसके बाद कई फिल्मों के ऑफर मिले और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


Download Android App
Download iOS App



