सनी लियोनी लॉकडाउन के बीच परिवार संग पहुंचीं विदेश ,बोलीं- बच्चे यहां सुरक्षित हैं

Summary :

कोरोना वायरस की इस मुश्किल पलों में सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर साथ ही उनके तीन बच्चे इस समय लॉस एंजिल्स अमेरिका में हैं।

कोरोना वायरस की इस मुश्किल पलों में सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर साथ ही उनके तीन बच्चे इस समय लॉस एंजिल्स अमेरिका में हैं। इस बात की जानकारी खुद सनी लियोन ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। दरअसल एक्ट्रेस ने मदर्स डे के खास मौके पर अपने तीनों बच्चों आशेर ,नोआ और निशा के साथ तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे सभी मां को। साथ ही तस्वीर में सनी एक गार्डन में अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करती हुई दिख रही हैं।
एक्ट्रेस ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, सभी माओं को ‘मदर्स डे’ की शुभकामनाएं। जिंदगी में जब आपके बच्चे होते हैं तब आप अपनी  प्राथमिकताओं और स्वस्थ को एक तरफ रख देते हैं।  मैं और डेनियल अपने बच्चों को उस जगह लेकर जहां पर हमारे बच्चे कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेंगे और वो कुछ और नहीं बल्कि हमारा घर लॉस एंजेलिस है। सनी ने आगे लिखा, मुझे मालूम है कि मेरी मां भी मुझसे इसी चीज की उम्मीद रखती। मिस यू मॉम। हैप्पी मदर्स डे।

सनी द्वारा शेयर की गयी इस तस्वीर में वो इस समय लॉस एंजिल्स के एक सीक्रेट गार्डन में बेटी निशा को गोद लिया हुए बैठी हुई हैं तो वहीं बाकि दोनों बच्चे भी साथ में बैठे दिख रहे हैं। 
सनी लियोन की बच्चों के साथ वाली इस तस्वीर को फैन्स खूब पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि सनी लियोन अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले ही यूएस के लिए रवाना हो गई थीं।
डेनियल वेबर ने शेयर की तस्वीर…


वहीं जब डेनियल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी साझा की तो एक यूजर ने पूछा कि वह यूएस कैसे आए तो उन्होंने बताया कि वह केएलएम गवर्नमेंट फ्लाइट से आए हैं।

Desk Team