सनी के मर्दाना लुक ने चौंकाया

Summary :

NULL

सनी लियोन का पूरा फोकस इस समय फिल्म ‘तेरा इंतजार’ पर है। पता चला है कि इस फिल्म में वह जिस्म से ज्यादा अपना अभिनय दिखाएंगी और दर्शकों के लिए यह चौंकाने वाली बात होगी। सनी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है और लोगों को चौंकाने वाले वीडियो पोस्ट कर रही हैं। अब सनी का एक वीडियो काफी चर्चाओं में है जिसमें सनी औरत से मर्द बन गई हैं। दरअसल, यह एक गीत है जिसमें सनी के दो लुक हैं। जहां एक तरफ वह आइटम नंबर करती दिख रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वह मर्द के भी लुक में नजर आ रही हैं जिसमें बकायदा पुरुषों की तरह उनके चेहरे पर दाढ़ी दिख रही है।

Desk Team