सूरज पंचोली ने ‘नेपोटिज्म’ पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कही चौंकाने वाली बात?

Summary :

अभिनेता सूरज पंचोली ने बॉलीवुड में लंबे समय तक चलने वाली नेपोटिज्म के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। एक्टर का कहना है कि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना हर किसी के लिए मुश्किल है।

अभिनेता सूरज पंचोली इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइम टू डांस’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर ने बॉलीवुड में लंबे समय तक चलने वाली नेपोटिज्म के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। एक्टर का कहना है कि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना हर किसी के लिए मुश्किल है, लेकिन स्टार किड्स के लिए सोशल मीडिया के युग में नफरत से निपटने एक अतिरिक्त चुनौती है। 
सूरज पंचोली ने कहा है कि स्टारकिड को बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाना काफी मुश्किलों से भरा होता है लेकिन उनके लिए बड़ा चैलेंज होता है सोशल मीडिया की नरफत से निपटना। 
सूरज का कहना है कि केवल बेहतर एक्टिंग और अच्छा इंसान ही इस इंडस्ट्री में टिका रह सकता है, बाकी कोई नहीं टिक पाता है। यह कई अच्छे परिवार के एक्टर्स के साथ हो चुका है। इतना ही नहीं एक्टर ने कहा है कि कभी कभी तो मुझे गुस्सा आता है कि लोगों को लगता है कि आप मेहनत नहीं करते और बस काम मिल गया है।
खास बात ये है कि ये फिल्म इंडस्ट्री सबके लिए एक समान नहीं है। यहां कुछ परिवार के लोग भी नापसंद कर देते हैं, ऐसे में कुछ भी आसान नहीं है, मुश्लिक इसलिए भी है। लेकिन आज सोशल मीडिया आगे है और इसको संभाल लिया है। हर कोई अब एक आलोचक है और नफरत एक सेकंड में फैल सकती है।
सूरज पंचोली पहलवान हवा सिंह के रोल में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ल लुक भी रिलीज हो चुका है। हालांकि बाकी की फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई। 

Desk Team