सुशांत सिंह राजपूत मामले की गुथी आये दिन और ज्यादा उलझती जा रही है। अब इस केस की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। वहीं इस सुसाइड केस में अभी तक सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से लेकर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं बीते दिन सीबीआई ने सुशांत के परिवार के लोगों के बयान दर्ज किया है।

फरीदाबाद में लिया बयान
खबरों के मुताबिक सुशांत की फैमिली का बयान फरीदाबाद में लिया गया। जहां पर केके सिंह ने यह दावा किया कि उनके बेटे का मर्डर किया गया है। वहीं सुशांत की बहन का कहना है सीबीआई को सुशांत केस की जांच आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए नहीं बल्कि मर्डर के नजरिये से करनी चाहिए।

बता दें,सुशांत के पिता ने ही सबसे पहले इस मामले में रिया चक्रवर्ती को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। केस पटना में दर्ज करवाया गया था, इसमें रिया के परिवारवालों के नाम भी हैं। इसके अलावा फिर बिहार सरकार ने सुशांत मामले की जांच सीबीआई को देने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की थी।

रिया और उनके परिवार से हुई घंटो तक पूछताछ
जब से सुशांत के पिता ने इस मामले में केस दर्ज कराया है तभी से सुशांत सुसाइड में एक नया मोड आ गया है,जिसके बाद कई बड़े-बड़े राज का खुलासा भी हुआ है। जहां बीती रोज रिया और उनके परिवार से करीब 10:30 घंटे की पूछताछ की गई। तो दूसरी ओर शुक्रवार को ईडी ने रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे पूछताछ की थी। वैसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के चलते ईडी अपनी जांच में पूरी तरह से जुटा हुआ है।

आपको बता दें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा मुंबई के अपने फ्लैट फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज किया था साथ ही रिया के खिलाफ सुशांत के आत्महत्या के लिए उकसाने, उनका मानसिक शोषण करने और करोड़ों रुपयों की हेराफेरी जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



