दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में आए दिन बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। दरअसल बीते रविवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। आपको याद दिला दें कि सुशांत के पिता के सारे बयानों के आधार पर बिहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज करी है। सुशांत सिंह की बहन नीतू ने अब इस मामले में कई खुलासे किए हैं।

बता दें कि बिहार पुलिस को अपना स्टेटमेंट सुशांत की बहन नीतू सिंह ने दर्ज करवाया है। नीतू सिंह ने बयान में बताया कि सुशांत को पूरी तरह से रिया ने अपने कंट्रोल किया हुआ था। उनका घर भी उन्होंने भूत प्रेत की कहानी सुनाकर बदलवाया था।

बिहार पुलिस अब सुशांत के खाते की जानकारी लेने इस मामले में आज बैंक जाएगी। इसके अलावा उन सभी डॉक्टर्स से भी पुलिस पूछ्ताछ करेगी जिनसे उनका इलाज चल रहा था। वहीं एक वेबसाइट को सुशांत के पिता के वकील संजय सिंह ने इस पूरे मामले में एक इंटरव्यू में बताया कि बिहार पुलिस के पास मामला जाने से आखिर रिया मुंबई में क्यों वापस मांग रही हैं ?

इस मामले में वकील कहते हैं कि एफआईआर बिहार पुलिस दर्ज की। सीबीआई जांच इसलिए वही करवा सकती हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में अभी तक महज सेलेब्स को बुलाकर मुंबई पुलिस ने बातचीत किया है लेकिन कोई भी FIR दर्ज अभी तक नहीं की थी।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच अब मुंबई और बिहार पुलिस दोनों कर रही हैं। वैसे तो कोर्ट में अर्जी इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने लगवाई है। हालांकि इस मामले में सुशांत के पिता के वकील ने कहा कि मुंबई पुलिस की जांच पर पहले रिया को विश्वास नहीं था और अब मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करे अब ऐसा वह कह रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



