बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने 18 जून वीरवार को पटना में उनकी अस्थियां विसर्जित कर दीं। सुशांत का अस्थि विसर्जन उनके पिता ने किया। मुंबई के विले पार्ले में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। उसके बाद सुशांत का परिवार होमटाउन पटना बुधवार को ही रवाना हो गए थे। सुशांत के पिता और बहने इस दौरान सदमे में साफ दिखाई दे रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने खुद इस बात की जानकारी दी थी।

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी और उसमें उन्होंने लिखा, कल हम पटना में अपने घर सुरक्षित पहुंच गए। उन सभी का धन्यवाद, जिन्होंने हमारे लिए दुआएं कीं और इस प्रक्रिया में हमारी मदद कीं। सब कुछ आसानी से हो गया। आज हम भाई की अस्थियां विसर्जित करेंगे। आप सबसे मेरा फिर से यही अनुरोध है कि उनके लिए दुआ करें और अपने दिलों में उनके लिए मौजूद निस्वार्थ प्रेम और खूबसूरत यादों के साथ उन्हें विदा करें। आइए, उनकी जिंदगी का जश्न मनाकर हम उन्हें एक खुशनुमा विदाई दें।
Bihar: Family of actor #SushantSinghRajput immersed his ashes in river Ganga in Patna today. He died by suicide at his residence in Mumbai’s Bandra on June 14. pic.twitter.com/Heo6wrrJIQ
— ANI (@ANI) June 18, 2020
गंगा में अभिनेता सुशांत की अस्थियों को परिवार वालों ने विसर्जित किया। मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में 14 जून रविवार को सुशांत सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत की उम्र सिर्फ 34 साल की थे। आखिर सुशांत ने ऐसा कदम ह्युं उठाया अभी तक इसकी असली वजह सामने नहीं आई है। हालांकि पर्सनल प्रोफेशनल हर एंगल से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बॉलीवुड में फिल्म ‘काई पो चे’ से साल 2013 में सुशांत सिंह राजपूत ने डेब्यू किया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में शुद्ध देसी रोमांस, पीके, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था। हालांकि आने वाली फिल्म सुशांत की ‘दिल बेचारा’ है जो रिलीज के लिए बिलकुल तैयार है। इसके अलावा सुशांत सिंह की लव लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती उनका नाम जोड़ा गया था।



Download Android App
Download iOS App



