बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन रविवार 14 जून को हो गया। एक्टर ने अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। सुशांत के इस कदम से हर कोई हैरान हो गया है की उन्होंने आखिर अपनी जिंदगी खत्म करने का क्यों फैसला किया। हालांकि सोशल मीडिया पर सुशांत के जाने के बाद उनके फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता की पुरानी तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रहे हैं।

इसी बीच सुशांत का एक खूबसूरत पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बहुत ही प्यारे इंसान थे। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सुशांत का वायरल हो रहा है उसमें वह एक बच्चे को खाना खिलाते दिखाई दे रहे हैं।

खबरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘सोनचिड़िया’ के सेट का यह थ्रोबैक वीडियो है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चाइल्ड एक्टर को सुशांत अपने हाथ से खाना खिला रहे हैं। हालांकि राहत फतेह अली खान का गाना ‘सानु एक पल चैन न आवे’ वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा है।
बीते 14 जून रविवार को मुंबई अपने घर सुशांत ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। दरअसल पिछले 6 महीने से डिप्रेशन से सुशांत सिंह जूझ रहे थे। हालांकि सुशांत अपने डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे लेकिन खबरों की मानें तो कुछ समय से उन्होंने अपनी दवाइयां खानी बंद कर दी थी।

इतना ही नहीं लॉकडाउन के कारण वह डिप्रेशन में और भी चले गए। सुशांत इतने डिप्रेस हो चुके थे कि उन्हें जीने से ज्यादा मरना सही लगा। ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत अपनी मां को बहुत मिस लॉकडाउन में कर रहे थे। हालांकि सुशांत ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर मौत से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।


Download Android App
Download iOS App



