रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रेप और जान से मारने की मिली धमकी, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

Summary :

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लगातार सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।

 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया  चक्रवर्ती को लगातार सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में रिया ने सुशांत को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया था। हालांकि रिया का यह पोस्ट कुछ यूजर्स को रास नहीं आया जिसके बाद लोगों ने  जान से मारने और रेप की धमकी उन्हें देनी शुरू कर दी। 
अब आईटी सेल में सोशल मीडिया के जरिए ही रिया ने जान से मारने और रेप की धमकी देने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी मिल रही है। रिया ने पोस्ट में लिखा, मुझ पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए, मैं चुप रही… मुझे कातिल कहा गया, मैं चुप रही… मैं शर्म में चुप रही…।
अपनी पोस्ट में रिया ने उस शख्श पर निशाना साधा जो उन्हें यह धमकियां दे रहा है। रिया कहती हैं कि आपको यह अधिकार मेरी चुप्पी बताने कैसे देती है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो मेरा रेप और मर्डर कर दिया जाएगा। क्या आपने जो कहा है उसकी गंभीरता का आपको एहसास है? ये अपराध कानून के अनुसार है। में फिर से यही कहूँगी कि इस तरह के विषाक्तता और उत्पीड़न के अधीन कोई भी नहीं होना चाहिए। 

रिया ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, मैं साइबर क्राइम सेल से मदद मांगते हुए इस मामले पर जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध करती हूं। आखिरी में रिया ने लिखा, अब बहुत हो गया है। बता दें कि जो पोस्ट रिया ने शेयर किया है उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी उसमें दी गयी है। वैसे तो रिया को इस पोस्ट के बाद भी ट्रोलर्स ने जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा हो गया है। बीते 14 जुलाई को इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ रिया ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपनी भावनाएं सुशांत के जाने पर व्यक्त की। मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर अपनी जिंदगी का अंत कर दिया था। 

Desk Team