टीवी का सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले शो में बिग बॉस का नाम टॉप पर रहता है। वहीं इन दिनों बिग बॉस 14 की ख़बरों को लेकर बाजार थोड़ा गर्म है और कभी शो के टेलीकास्ट होने के अपडेट्स पर तो कभी इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर भी खूब खबरें आ रही है। इसी बीच सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन का नाम भी बिग बॉस 14 में एंट्री करने को लेकर सामने आ रहा है।

क्या बिग बॉस 14 में होगी राजीव की एंट्री ?
बता दें कि अब एक्टर ने इस अफवाहों का खंडन करते हुए राजीव ने इंस्टाग्राम में एक स्टोरी पोस्ट की है जिस पर उन्होंने लिखा, ”बिग बॉस 14 में नहीं जा रहा। लाउड और क्लियर। शुक्रिया। तो अब एक्टर की पोस्ट से साफ होता है बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट में से राजीव सेन का नाम भी हट गया।

दरअसल राजीव के बिग बॉस 14 में जाने को लेकर खबरें थीं कि उनकी मेकर्स के साथ फीस को लेकर बातचीत हो रही है। लेकिन एक्टर की सोशल मीडिया पोस्ट ने अब सबकुछ क्लियर कर दिया है।

मालूम हो कि कुछ दिनों से राजीव की पर्सनल लाइफ कुछ ठीक नहीं चल रही है और जिस वजह से वह चर्चा का में हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है राजीव और उनकी पत्नी चारु असोपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि दोनों ने इस बात पर रिएक्ट भी किया है।

बता दें पिछले साल ये कपल जून के महीने में शादी के बंधन में बंधे थे। राजीव सेन और चारू असोपा ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी,जिसकी फोटोज खूब वायरल भी हुई थी। वैसे चारु के साथ राजीव की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



