Sushant Singh Rajput look Alike: दिवंगत एक्टर Sushant Singh Rajput की यादें एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस इमोशनल भी हो रहे हैं और हैरान भी। इन वायरल क्लिप्स में एक ऐसा युवक नजर आ रहा है, जिसकी शक्ल काफी हद तक सुशांत सिंह राजपूत से मिलती-जुलती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर यह शख्स इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है। लोग उसकी तस्वीरों और वीडियोज पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और कई यूजर्स तो उसे सुशांत की “कार्बन कॉपी” तक कह रहे हैं।
Who Is Carbon Copy Of Sushant Singh Rajput: कौन है यह युवक?
View this post on Instagram
वायरल हो रहे इस चेहरे की पहचान अयान (Ayaan) के रूप में हुई है। अयान एक ऐसा युवा सोशल मीडिया क्रिएटर हैं, जिनकी शक्ल और एक्सप्रेशंस की तुलना लगातार सुशांत सिंह राजपूत से की जा रही है। उनकी मुस्कान, आंखें और हेयरस्टाइल देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं। अयान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने फॉलोअर्स के लिए पोस्ट शेयर करते हैं। Instagram पर उनके लगभग 296K फॉलोअर्स हैं और उनकी हर पोस्ट पर लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिलता है।
Fans Reaction: फैंस हुए इमोशनल
View this post on Instagram
जैसे-जैसे अयान के वीडियो वायरल होने लगे, वैसे-वैसे कमेंट सेक्शन में फैंस के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई। कई लोगों ने लिखा कि उन्हें देखकर सुशांत की यादें ताजा हो गईं। तो वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट किया, “वेलकम बैक सुशांत सर”, इसके अलावा किसी ने लिखा, “यह बिल्कुल उन्हीं जैसा दिखता है।” वहीं कई फैंस ने उन्हें सुशांत की “ज़ेरॉक्स कॉपी” तक बता दिया।
Sushant Singh Rajput look Alike: AI इस्तेमाल करने के भी लगे आरोप

हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि अयान अपनी तस्वीरों और वीडियोज को एडिट करने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि वह सुशांत जैसे दिखाई दें और लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकें।
एक यूजर ने इसपर लिखा, “आजकल समझना मुश्किल हो गया है कि क्या असली है और क्या AI।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि, “यह AI का गलत इस्तेमाल है।” हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि अयान की शक्ल आम तौर पर सुशांत से सच में मिलती है।
Sushant Singh Rajput News: सुशांत सिंह राजपूत को आज भी याद करते हैं फैंस

Sushant Singh Rajput को बॉलीवुड के सबसे एक्सपीरिएंस्ड एक्टर में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी और शो ‘पवित्र रिश्ता’ में ‘मानव’ के किरदार से घर-घर में पॉपुलर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। हालांकि 14 जून 2020 को उनके निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आज भी उनके फैंस उन्हें बेहद प्यार और सम्मान के साथ याद करते हैं।


Download Android App
Download iOS App




