रिया के आरोपों पर भड़की सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, बोलीं-अपनी आत्मा को किस तरह जवाब दोगी

Summary :

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई की जांच जारी है और आज सुशांत मामले में पूछताछ के लिए रिया को DRDO गेस्ट हाउस बुलाया गया है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई की जांच जारी है और आज सुशांत मामले में पूछताछ के लिए रिया को DRDO गेस्ट हाउस बुलाया गया है। वहीं इससे पहले यानी वीरवार की शाम रिया चक्रवर्ती एक निजी चैनल को अपना इंटरव्यू दे चुकीं हैं। ऐसे में एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुक्रवार तड़के अपने किए कई सारे ट्वीट्स के जरिये रिया चक्रवर्ती को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। यह सब कुछ श्वेता ने तब किया है जब टीवी पर रिया ने अपना इंटरव्यू दिया।
क्या है सुशांत की बहन का रिया पर आरोप?
श्वेता का आरोप है कि रिया ने नेशनल मीडिया पर आकर अपनी बातों से सुशांत की छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान श्वेता ने लिखा तुममें हिम्मत है कि तुम मेरे इतने अच्छे भाई के निधन के बाद नेशनल मीडिया पर आकर उसकी धज्जियां उड़ा रही हो। तुम्हें क्या लगता है तुम जो ये सब कर रही हो उसे भगवान नहीं देख रहा है,मैं भगवान पर यकीन रखती हूं और मुझे उन पर भरोसा है, अब मैं वाकई में देखना चाहती हूं कि वह तुम्हारे साथ क्या करते हैं। #JusticeForSushantSinghRajput #Godiswithus…

इसके अलावा श्वेता ने ये भी बताया कि विदेश से वापस आने के बाद भी उनकी मुलाकात भाई सुशांत से नहीं हो पाई, क्योंकि वो रिया से मिलने चंडीगढ़ चला गया था।

क्या कहा था रिया ने?

रिया का कहना है सुशांत के अपने परिवार के साथ शुरू से ही खराब रिश्ते थे। कम उम्र में सुशांत के पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। मेरे सुशांत की जिंदगी में जाने से पहले तक वह पांच साल से अपने पिता से नहीं मिले थे। यहां तक कि मुझे पता नहीं था कि सुशांत की एक बहन मुंबई में भी थी,उनकी बहनें लोग सुशांत से मिलने आते थे और एक दिन भी नहीं रुकते थे। 
बता दें,रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू के दौरान खुद पर लग रहे तमाम आरोपों पर सफाई पेश की है। साथ ही उन्होंने सुशांत के साथ अपने रिश्ते को लेकर बोला वो उन्हें बहुत पसंद करती थीं और सुशांत दुनिया के सबसे अच्छे इंसान थे।

Desk Team