Sushmita Sen ने बेटी अलीशा के जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा, “दुआओं से जन्मी”

Summary :

Sushmita Sen: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों स्टार किड्स का जलवा देखने को मिल रहा है। सुहाना खान, खुशी कपूर, राशा थडानी से लेकर इब्राहिम अली खान तक हर कोई फिल्मों में डब्यू कर चुकी है। इस बीच एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीशा भी बड़ी हो गई है। 28 अगस्त को अलीशा  अपना 16वां बर्थडे मना रही हैं। ऐसे में सुष्मिता ने अपनी बेटी के लिए एक प्यारा सा दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। अपने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किए, जिनमें से एक वीडियो और एक फोटो स्लाइडशो है। इन पोस्ट्स के जरिए उन्होंने…

Sushmita Sen: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों स्टार किड्स का जलवा देखने को मिल रहा है। सुहाना खान, खुशी कपूर, राशा थडानी से लेकर इब्राहिम अली खान तक हर कोई फिल्मों में डब्यू कर चुकी है। इस बीच एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीशा भी बड़ी हो गई है। 28 अगस्त को अलीशा  अपना 16वां बर्थडे मना रही हैं। ऐसे में सुष्मिता ने अपनी बेटी के लिए एक प्यारा सा दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। अपने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किए, जिनमें से एक वीडियो और एक फोटो स्लाइडशो है। इन पोस्ट्स के जरिए उन्होंने अपने दिल की बात बड़ी ही खूबसूरती के साथ जाहिर की।

16 साल की हुईं Sushmita Sen की बेटी

पहले पोस्ट में सुष्मिता सेन ने एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी अलीशा के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो सेल्फी कैमरे से शूट किया गया है, जिसमें मां-बेटी दोनों बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। सुष्मिता ने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी है, वहीं अलीशा ने काले रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है। दोनों की मुस्कान और आपसी केमिस्ट्री इस वीडियो को बेहद खास बना रही है। वीडियो के साथ सुष्मिता सेन ने लिखा, “दुआओं से जन्मी! मैंने इस चमत्कार, अलीशा सेन, के लिए पूरे 10 साल इंतजार किया। मैं तुम्हें बहुत सारा प्यार करती हूं!!!” इसके बाद सुष्मिता सेन ने कई पुरानी तस्वीरों को पोस्ट किया है, जो अलीशा की जिंदगी के खास पलों की झलक दिखाती हैं। इनमें अलीशा के बचपन की मासूमियत भी है, उनकी किशोरावस्था की झलक भी, और मां-बेटी के बीच बिताए कई अनमोल पल भी। तस्वीरों में सुष्मिता की बड़ी बेटी रेने भी नजर आ रही हैं।

आपको बता दे सुष्मिता की बेटी अलीशा सेन 16 साल की हो गई हैं और बेहद खूबसूरत हो गई है। लोग उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए है। खासकर लगों को अलीशा की आंखें बेहद पसंद आ रही हैं। बता दें, सुष्मिता सेन ने आजतक शादी नहीं की है। लेकिन वो दो लड़कियों की मां है। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को गोद लिया है और उन्हें बेहतरीन परवरिश दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता सेन के बारे में

सुष्मिता सेन कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है। एक्ट्रेस बिजनेसमैन और क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर ललित मोदी को डेट कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी थी। महीने भर पहले ललित ने एक्ट्रेस संग तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस को अपना ‘बेटर हाफ’ बताया था। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक भी चेंज कर सुष्मिता के साथ फोटो लगाई थी। बायो में मोदी ने लिखा- “फाइनली नई लाइफ की शुरुआत, पार्टनर इन क्राइम, ‘माई लव’ सुष्मिता सेन के साथ।”

 

Also Read: Param Sundari: बॉक्स ऑफिस पर तैयार हो रहा है रोमांटिक धमाका, परम सुंदरी ने एडवांस बुकिंग में मारी बाज़ी

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।