बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के साथ अक्सर अपनी खुशी और गम दोनों बांटना पसंद करती हैं। वहीं पिछले साल सुष्मिता सेन ने अचानक अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग ब्रेकअप कर सभी को हैरान कर दिया था। दरअसल दोनों के एक अच्छा रिश्ता और बेटियों संग स्ट्रांग बॉन्डिंग को देख फैंस को ये उम्मीद थी कि ये कपल जल्द ही शादी कर सकता है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और सुष्मिता और रोहमन ने तीन साथ के अपने इस लम्बे रिश्ते को साल 2021 में हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

हालांकि, दोनों भले ही एक दूसरे से अलग हो गए हो लेकिन, इसके बाद भी ये एक्स कपल कई बार साथ में देखा गया है। हाल ही में दोनों का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहमन ने जिस तरह से सुष्मिता को भीड़ से बचाने की कर रहे हैं उसे देखकर तो यही लगता है कि अभी उनके बीच का प्यार खत्म नहीं हुआ है।

खास बात इस दौरान एक्स कपल मैचिंग के कपड़ों में स्पॉट हुआ। दोनों ने डेनिम शर्ट और ब्लैक पैंट्स पहने थे। साथ ही दोनों को साथ में ही बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए भी देखा गया। इस बीच पैपराजी ने सुष्मिता से पोज मांगे जैसे एक्ट्रेस ने फोटोज क्लिक करवाई तो उनके पास फैंस भी सेल्फी के लिए वहां इकट्ठे हो गए। इस भीड़ में रोहमन, सुष्मिता को प्रोटेक्ट करते दिखे जिसे देख ऐसा लग रहा था कि वे सुष्मिता को दूसरों के टच से बचा रहे थे।
सोशल मीडिया पर सामने आते ही इस वीडियो को देख लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर है। एक यूजर ने पूछा, क्या ये दोनों साथ में वापस आ गए? दूसरे ने लिखा, पैचअप हो गया क्या? एक ने लिखा- इन्हें ब्रेकअप नहीं करना चाहिए था।





ऐसे में इस कपल के चाहने वाले इन्हें साथ देख बेहद खुश हैं और वह इस एक्स कपल के साथ में होने के कयास लगा रहे हैं। वैसे रोहमन और सुष्मिता के बीच पैचअप हुआ या नहीं, इस बारे में तो कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई, लेकिन इतना जरूर है अलग होने के बाद भी आज भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App



