सुष्मिता सेन का घर छोड़कर गए बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, क्या खत्म हो गया दोनों का रिश्ता?

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। ये कपल न केवल किसी फंक्शन में साथ नजर आते हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से  डेट कर रहे हैं। ये कपल न केवल किसी फंक्शन में साथ नजर आते हैं, बल्कि रोहमन तो काफी समय से एक्ट्रेस के घर में रह रहे हैं। वहीं जहां अब तक  इस कपल के जल्द शादी के बंधन में बंध जाने की खबरें आ रही थी तो वहीं दूसरी तरफ फैंस के लिए अब ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे फैंस को निराशा हो सकती है। जी हां, बताया जा रहा है सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के बीच सब कुछ खत्म हो गया है।
दरअसल पिछले दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि सुष्मिता और रोहमन के रिश्ते में कुछ अनबन चल रही है। वहीं हाल ही में इस कपल से जुड़े एक सूत्र ने ये जानकरी दी है कि दोनों ने अपने रेलशनशिप  को खत्म कर दिया है। रोहमन अब सुष्मिता सेन के घर पर भी नहीं रहते हैं। वो ऐक्ट्रेस का घर छोड़कर अपने किसी दोस्त के घर शिफ्ट हो गए हैं। अब ये खबर कितनी सच है ये तो मालूम नहीं, लेकिन एक्ट्रेस के फैंस ये न्यूज सुन दुखी जरूर हो गए हैं, क्योंकि दोनों की जोड़ी लोगों को बेहद आती थी।
शादी की खबरों पर कही थी ये बात 
सुष्मिता और रोहन काफी लंबे वक्त से साथ में हैं ऐसे में दोनों की शादी को लेकर कई बार खबरें सामने आईं। मगर एक इंटरव्यू के दौरान रोहन ने कहा था, सुष्मिता, उनकी बेटियां (रेने और अलीशा) और मैं एक फैमिली ही हैं। कभी मैं उनके बच्चों के पिता की तरह रहता हूं तो कभी उनके साथ दोस्त की तरह बिहेव करता हूं। उस समय हम लड़ते भी हैं। हम नॉर्मल फैमिली की तरह रहते हैं। हम एक साथ रहना इंजॉय करते हैं। इसलिए हम इस तरह के सवालों पर ध्यान नहीं देते हैं कि ‘आप शादी कब कर रहे हो?’ जब शआदी होगी तो उसे छिपाया नहीं जाएगा। इस समय हम वेब सीरीज की सफलता इंजॉय कर रहे हैं। आगे सोचेंगे कि क्या होता है।’
एक्ट्रेस ने शेयर किया था पोस्ट 
वैसे इस साल फरवरी के महीने में सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें एक बेकार रिश्ते से बाहर निकलने की बात लिखी थी। इसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि क्या रोहमन और सुष्मिता का ब्रेकअप हो गया है? हालांकि, इस कपल ने पब्लिक अपीयरेंस देकर इस अफवाह पर विराम लगा दिया। लेकिन एक बार फिर से इन खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

Desk Team