बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपने रिलेशनशिप की वजह से एक बार दोबारा से सुर्खियों में हैं। सुष्मिता सेन की जिंदगी में मॉडल रोहमन शॉल ने एंट्री ले ली है। हाल ही में दोनों आगरा ताजमहल देखने गए थे।
इन दोनों की एक साथ कई तस्वीरें भी वायरल हुईं जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। बता दें कि सुष्मिता सेन 42 साल की हैं और मॉडल रॉमन शॉल 27 साल के हैं। वहीं अब सुष्मिता ने अपने इसी करीबी दोस्त के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसका कैप्शन इन दोनों के रिश्ते की गवाही दे रहा है।
https://www.instagram.com/p/BpWntmuHbKz/?taken-by=sushmitasen47
सुष्मिता सेन छाई सोशल मीडिया पर
अभिनेत्री सुष्मिता सेन की लाइफ खुली किताब की तरह है। काफी लंबे समय से सुष्मिता सेन फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन फिर भी लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले उनका नवरात्रि के दौरान धुनुची डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था तो वहीं अब वहीं उनकी रोहमन के साथ बढ़ती नजदीकियां खूब चर्चा में है।
सुष्मिता सेन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ताज महल के बाहर तस्वीरें खिंचवाते हुए एक फोटो पोस्ट करी है जिसमें उन्होंने ‘लव ऑफ’ लाइफ का कैप्शन दिया है।
https://www.instagram.com/p/BpWxC21n7it/?utm_source=ig_embed
बेटियों से अभी अच्छे रिश्ते
अब कयास यह लगाए जा रहे हैं कि सुष्मिता का यह कैप्शन कहीं न कहीं उनके और रोहमन के नए रिश्ते का इशारा तो नहीं। वहीं हाल ही में हुए मुंबई फैशन वीक में भी सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों और रोहमन के साथ बैठी हुई दिखाई दी।कहा जा रहा है कि ये दोनों अभी एक-दूसरे से मिले हैं इसलिए अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशल नहीं कर रहे हैं।
ऑडियंस में बैठे रोहमन सुष्मिता सेन की दोनों बेटियों के साथ बैठकर उन्हें चीयर कर रहे थे। इसके अलावा रोहमन और सुष्मिता एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। सुष्मिता के नाम इससे पहले रणदीप हुड्डा, विक्रम भट्ट, मुदस्सर अजीज और ऋतिक भसी के साथ जुड़ चुका है।


Download Android App
Download iOS App







