बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज फैंस का दिल जीत लेती है। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 45 साल की उम्र में भी वो हॉट नजर आती हैं। उनकी बेबाकी फैंस को बहुत पसंद है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी स्टेट ऑफ़ माइंड के बारे में फैंस को बताया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में सुष्मिता सेन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का स्लीवलैस टॉप पहना हुआ है। हालांकि, उनकी तस्वीरों में मुस्कुराहट नजर नहीं आ रही है। इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘एक अलग दृष्टिकोण अक्सर किसी की जिंदगी बदलने का पहला कदम होता है। मैंने आप सब को बहुत मिस किया, मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है और मुझे यकीन है आपकी जिंदगी में भी चल रहा होगा।’ उन्होंने आगे लिखा कि हमारी जिंदगी में जो चल रहा है उसे जल्द हम एक दूसरे से शेयर करेंगे।
.jpg)
सुष्मिता ने अपने पोस्ट में फैंस को ‘लव यू गायज’ लिखा है। इन तस्वीरों के नीचे उनके फैंस ने खूब रिएक्शन दिये हैं। इस पोस्ट को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी लाइक किया है। इसे तीन लाख से ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस पोस्ट पर उनके फैंस ने लिखा है, ‘मुझे लगता है आप किसी बात से अपसेट हैं।’ जबकि दूसरे फैंस ने उनसे पूछा कि आर्या 2 कब आ रही है। वही ज़्यादातर लोग अब एक्ट्रेस को लेकर चिंता ज़ाहिर कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



