सुज़ैन ख़ान से जुड़ी खबरे इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। खबरे है की सुज़ैन को मुंबई में नाइट कर्फ्यू के दौरान पार्टी करते पकड़ा गया, जो की कानून का उल्लंघन है। खबरे तो ये भी है कि पुलिस रेड के बाद उन्हें अरेस्ट तक किया गया। लेकिन इन अब में कितनी अफवाह है और कितनी सच्चाई अब ये खुद सुज़ैन ख़ान ने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया है।

दरअसल, सुज़ैन ख़ान ने अब अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपने पोस्ट में सुज़ैन ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि परसों रात उन्हें एक छापे के दौरान मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सुज़ैन ने ना सिर्फ इन खबरों को गलत बताया है, बल्कि ये भी बताया है कि परसों रात में वो कहां थी।

आपको बता दे, कोविड के चलते हालातो को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू किया है। जिसका उल्लंघन करने पर मुंबई पुलिस ने एक नाइट क्लब पर छापा मारकर 34 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इनमें ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुज़ैन ख़ान और सिंगर गुरु रंधावा का नाम भी शामिल था। हालांकि खबर के मुताबिक इन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
.jpg)
अब सुज़ैन ने इन खबरों को लापरवाही बताते हुए अपने पोस्ट में लिखा है, ‘मेरी विनम्र सफाई, कल रात में अपने एक ख़ास दोस्त के बर्थडे डिनर पर थी। हम कुछ लोग JW Marriot के ड्रेगन फ्लाई क्लब में काफी देर तर रुके थे। रात 2:30 बजे वहां अथॉरिटीज़ पहुंची और उन्होंने क्लब मैनेजमेंट वालों से बात की और चीज़ों को सुलझाने की कोशिश की। हम सभी लोग जो वहां मौजूद थे हमसे कहा गया कि हम लोग तीन घंटा और यहीं रुके रहें। उसके बाद सुबह 6 बजे हम लोगों को क्लब से जाने दिया। इन सबके बीच मीडिया द्वारा अरेस्ट की जो खबरें चलाई जा रही हैं वो पूरी तरह गलत हैं और लापरवाही है।

मैं यह समझने में असफल हूं कि हमें इंतजार क्यों कराया गया, अथॉरिटी और क्लब के बीच में क्या इशू था। मुंबई पुलिस के लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है। मुंबई के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए वो लोग निस्वार्थ होकर जो काम कर रहे हैं मैं उसका सम्मान करती हूं। बेस्ट रिगार्ड्स, सुज़ैन ख़ान।’


Download Android App
Download iOS App



