नेटफ्लिक्स की पॉपुलर फिल्म कला फेम एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग बंगाली फिल्म ‘शिबपुर’ की रिलीज से पहले एक सनसनीखेज खुलासा के चलते खबरों में बनी हुई हैं। बंगाली फिल्म शिबपुर में एक्टर परमब्रत चटर्जी भी अहम रोल में है। एक्ट्रेस ने फिल्म के को- प्रोड्यूसर संदीप सरकार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, स्वास्तिका मुखर्जी ने बंगाली फिल्म शिबपुर’ के को- प्रोड्यूसर संदीप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वास्तिका का दावा है कि संदीप और उनके सहयोगियों ने उन्हें धमकी भरे ईमेल भेजे थे। एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें एडल्ट वेबसाइट पर शेयर करने की धमकी भी दी जा रही है।

इस मामले में मशहूर बंगाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसी के साथ एक्ट्रेस को मिले धमकी भरे ईमेल्स को स्कैन किया गया है और उनकी पर्सनल फोटो ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन तक भी भेजी गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की।

इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि “फिल्म की शूटिंग और डबिंग के दौरान वो संदीप सरकार से कभी नहीं मिलीं। वो अजंता सिन्हा रॉय की टीम से बातचीत किया करती थीं लेकिन पिछले महीने संदीप ने उन्हें कुछ धमकी भरे ईमेल भेजे। उसने दावा किया कि वो एक अमेरिकी नागरिक है और अगर स्वास्तिका ने टीम के साथ ‘कोऑपरेट’ नहीं किया तो वो कोशिश करेगा कि एक्ट्रेस को कभी अमेरिका का वीजा ना मिले।”

दिलचस्प बात ये है कि अरिंदम भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित ये फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी मगर फिर फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने को लेकर एक्ट्रेस को किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई थी। और उन्हें बाद में फिल्म निर्देशक से इसकी जानकारी मिली।

स्वास्तिका ने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट के आगे बढ़ने के बाद उन्होंने दोबारा प्रोडक्शन हाउस को अपनी अवेलेबल डेट्स ईमेल की थीं। लेकिन शायद वो लोग अब स्वास्तिका को प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनाना चाहते है। क्योंकि एक्ट्रेस का दावा है कि उन्हें मेकर्स की तरफ से कभी कोई मार्केटिंग या पीआर प्लान नहीं मिला।


Download Android App
Download iOS App



