बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस में से एक कही जाने वाली तापसी पन्नू इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म शाबास मिठ्ठू के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। एक्ट्रेस की फिल्म जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज़ होने वाली हैं। वही तापसी अभी बैक टू बैक फ़िल्में कर रही हैं। जिनमे से एक डंकी भी हैं। दरअसल इस फिल्म में तापसी बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान के साथ काम कर रही हैं। वही अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान तापसी ने शाहरुख़ के साथ काम करने की कुछ एक्सपीरियंस भी शेयर की हैं। जिसे सुनने के बाद बादशाह किंग के लिए आपका प्यार और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

तापसी पन्नू ने कही ये बड़ी बात
दरअसल तापसी पन्नू ने अपनी फिल्म शब्बास मिठ्ठू के प्रमोशन के दौरान एक मीडिया इंटरव्यू के तहत बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर कहा है कि उनके साथ किसी फिल्म में काम करना आपके करियर के लिए बहुत बड़ी बात होती है। तापसी ने कहा है कि जब आपको शाहरुख खान के साथ काम करने का अवसर प्राप्त होता है तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। शाहरुख भी मेरी तरह दिल्ली से आते हैं और सेट पर किस तरीके से खुद को तैयार रखना है, वह उनसे बहुत अच्छी तरह से सीखने को मिलता है। इतना ही नहीं जब मैंने उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट के तहत बदला की थी, तब से मुझे उन्होंने से प्रेरणा मिलती रही है।

पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे दोनों स्टार

वही आपको बता दे की ये पहली बार होगा जब शाहरुख़ खान और तापसी पन्नू एक साथ परदे पर नजर आएँगे। वही राजकुमार हिरानी की डंकी अगले साल 2023 में सिनेमाघरो में दस्तक देगी। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। वेल अब ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं की क्या शाहरुख़ और तापसी की जोड़ी को दर्शको का प्यार मिलेगा या नहीं। वेल अभी तो ये मूवी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक कही जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



