भारतीय वायु सेना को अग्निपथ भर्ती योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद छह दिन के भीतर दो लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रर्दशन के बावजूद विरोध का कोई असर नही , युवा लगातार कमर कसकर कर रहे तैयारी
पंजीकरण की प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई थी और रविवार तक 56,960 तथा सोमवार तक 94,281 आवेदन प्राप्त हुए थे। योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी और इसके एक सप्ताह बाद तक योजना के विरोध में कई राज्यों में प्रदर्शन हुए थे।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए. भारत भूषण बाबू ने ट्वीट किया, “2,01,000 से अधिक उम्मीदवारों ने अग्निवीर वायु बनने के लिए आवेदन किया है। पंजीकरण की अंतिम तारीख पांच जुलाई 2022 है।”
पंजीकरण की आवेदन की संख्या को लेकर वायुसेना ने किया ट्वीट
इससे पहले वायु सेना ने ट्वीट किया, “अब तक पंजीकरण वेबसाइट पर 1,83,634 भविष्य के अग्निवीरों ने आवेदन किया है। पंजीकरण पांच जुलाई को बंद होगा।” इस योजना के तहत सरकार साढ़े सत्रह से 21 वर्ष के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती करेगी जिसमें से 25 प्रतिशत को बाद में नियमित सेवा में लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



