बॉलीवुड एक्टर
अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के संग पेरिस की गलियों में इश्क फरमा
रहे हैं। यह पावर कपल अर्जुन कपूर का बर्थडे वेकेशन मना रहा है, जहां से दोनों एक
से बढ़कर एक फोटो शेयर कर रहे हैं। कपल की रोमांटिक तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल
हो रही हैं और फैंस इनकी फोटोज पर जमकर अपना प्यार भी लुटा रहे हैं। इनकी तस्वीरों
से ही पता चल रहा है कि दोनों इस हॉलीडे को
कितना इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने ऐसी फोटो शेयर कर दी है जिसे
देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
अर्जुन ने शेयर की फोटो
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की एक
फोटो शेयर की है। अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में मलाइका ने स्ट्राइप्ड
ब्लू साटिन ट्रैक सूट और व्हाइट शूज पहने हुए है। इस तस्वीर में मलाइका एक शोरूम
के बाहर फोटो क्लिक करती दिख रही है। मलाइका एक दम प्रोफेशनल फोटोग्राफर की तरह फोटो क्लिक करती नजर आ रही
हैं।
मलाइका बनी
फोटोग्राफर
अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘सब लोग देख लो, यह टाउन में नई फोटोग्राफर आई हैं। मलाइका
अरोड़ा को कॉल कर सकते हैं, इवेंट्स और पार्टीज के लिए।‘ अर्जुन कपूर की इंस्टा स्टोरी पर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इससे
पहले भी अर्जुन ने मलाइका की चुपके से ली तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी।
अर्जुन-मलाइका की बॉन्डिंग
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित कपल हैं। इन
दोनों की हर फोटो और वीडियो पर फैंस अपनी पेनी नजरें लगाकर रखते हैं। दोनों को
ज्यादातर एक दूसरे के साथ पार्टी करते या फिर कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा
जाता है। हालांकि इन दोनों के बीच उम्र का काफी अंतर है लेकिन इसके बावजूद इन
दोनों के बीच काफी प्यार है जो उनकी फोटोज और वीडियोज में देखने को मिलता है।


Download Android App
Download iOS App







