टीवी जगत के सबसे पसंदीदा शो में से एक है ‘ तारक मेहता का उल्टा चश्मा’। शो के इतने साल बीत जाने के बाद भी फैंस का इस शो के लिए क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ है। वहीं शो से पिछले काफी लंबे समय से दूरी बनाकर चल रही दयाबेन ऊर्फ दिशा वकानी के वापस आने दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में दिशा वकानी को लेकर उनके फैंस के लिए एक बेहद ही खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

लोगों ने एक्ट्रेस को किस मिस
वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं है कि रियल लाइफ हो या रील लाइफ दिशा वकानी के चाहने वालों कि कमी नहीं है। इसलिए तो दर्शक उन्हें शो में हर दम मिस करते रहते हैं। वैसे तो शो के सभी किरदार फैंस का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं , लेकिन दिशा के जाने के बाद से वह उनके हर पल याद भी करते हैं। यूं तो कई बार दिशा के वापसी आने कि खबरें आती रही हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से खबर तो सामने आ रही है, पर एक्ट्रेस द्वारा कुछ शर्ते भी राखी गई है।

गौरतलब है, मेकर्स अक्सर दिशा वकानी की शो पर वापसी करने की कोशिश में जुटे रहते है। ऐसे में एक बार फिर से ऐसा दावा किया जा रहा है कि दिशा वकानी एक बार फिर से दयाबेन के किरदार में वापसी करने वाली है। पर टीवी एक्ट्रेस ने मेकर्स की वापसी के लिए मेकर्स को उनकी 3 शर्तें माननी पड़ेंगी।

दिशा वकानी ने रखीं ये शर्तें?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिशा के पाती ने पहली शर्त यह हैं कि वह रोज सिर्फ 3 से 4 घंटे काम करेंगी। वहीं दूसरी शर्त वह डेढ़ लाख रुपए प्रति एपिसोड फीस चार्ज करेंगी। जबकि तीसरी और आखिर शर्त यह है कि दिशा की बेबी के लिए सेट पर खास जगह और इंतजाम होना चाहिए।

बहरहाल, अब इन शर्तों को मेकर्स पूरा करेंगे या नहीं यह तो टाइम आने पर ही पता चलेगा। मगर दिशा के चाहने वालों को एक उम्मीद तो बंधी है कि शायद आगमी एपिसोड में एक बार फिर दया भाभी की मजेदार कॉमेडी देखने को मिल पाएगी। जानकारी के लिए बता दें, दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से ब्रेक भी अपने मां बनने के कारण ही लिया था।


Download Android App
Download iOS App



