तारक मेहता का छोटा चश्मा की एनिमेटेड सीरीज का टाइटल ट्रैक हुआ लॉन्च

Summary :

फेमस टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शको को लम्बे समय से एंटरटेन करता आ रहा है। ऐसे में अब इस शो का एनिमेटेड वर्जन ‘तारक मेहता का छोटा चश्मा’ भी फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। अब इस एनिमेटेड सीरीज का टाइटल ट्रेक भी लॉन्च कर दिया गया है। इस कार्टून सीरियल में टप्पू और सीरियल के बाकी किरदारों का एनिमेटेड कैरेक्टर भी दिखाया जाएगा।

फेमस टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शको को लम्बे समय से एंटरटेन करता आ रहा है। ऐसे में अब इस शो का एनिमेटेड वर्जन ‘तारक मेहता का छोटा चश्मा’ भी फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। अब इस एनिमेटेड सीरीज का टाइटल ट्रेक भी लॉन्च कर दिया गया है। इस कार्टून सीरियल में टप्पू और सीरियल के बाकी किरदारों का एनिमेटेड कैरेक्टर भी दिखाया जाएगा। ट्रैक में चश्मा के उल्टा होने से छोटा होने के सफर को बताया गया है। 

शो को एनिमेटेड कैरेक्टर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर जेठालाल, दया, टप्पू और बाबूजी समेत दूसरे किरदारों पर आधारित है। इसके क्रिएटर असित कुमार मोदी हैं। ये शो सोनी वाईएवाई पर दिखाया जायेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि मीडिया से बातचीत करते हुए डायरेक्टर असित कुमार मोदी ने बताया, मेरे शो को 13 साल हो गए।’ 

‘साल 2008 से बच्चे बड़े ही चाव से तारक मेहता का उल्टा चश्मा देख रहे हैं। कई बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ऐसा पार्ट होता है जहां पर बच्चे सोचते हैं कि ये तो बड़ों के लिए है। ऐसे में मेरा सपना था कि मैं बच्चों के लिए एक ऐसा शो लेकर आऊं जो एनिमेटेड हो। जो अब पूरा हो गया है।’ 
ओरिजिनल शो में नहीं लेकिन तारक मेहता का छोटा चश्मा में आपको दयाबेन जरूर देखने को मिलेगी। वही इस शो का टाइटल ट्रैक काफी एंटरटेनिंग है। ये शो बच्चो को ज़रूर पसंद आएगा। इसमें सभी किरदारों को दिखाया गया है। ये शो अब जल्द की फैंस को एंटरटेनमेंट करेगा। 

Desk Team