आपने काफी सारे बॉलीवुड अभिनेता – अभिनेत्री के बारे में सुना होगा जो परदे पर किसिंग सीन , इंटिमेट सीन देने से कतराते है और ये अपने फिल्म कॉन्ट्रैक्ट में ही ये नियम रखते परदे पर ऐसा कुछ नहीं करेंगे। तमन्ना भारतीय भी इन्ही सितारों में से एक है।
साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है पर अपनी शर्तों पर , जी हाँ तमन्ना भाटिया ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने अपने पूरे फ़िल्मी करियर में कभी परदे पर किस्सिंग सीन नहीं दिए।
आपको बात दें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया जिनकी फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट में किसिंग सीन नहीं देने का क्लॉज होता है, वह अभिनेता ऋतिक रोशन के लिए इस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने के लिए तैयार हैं।
चैट शो ‘फेमसली फिल्मफेयर’ (तमिल) के एक एपिसोड में तमन्ना ने कहा कि अगर उन्हें कभी भी ऋतिक के साथ काम करने का मौका मिलता है तो वह उनके लिए इस नियम को तोड़ने को तैयार हैं।
तमन्ना ने कहा, पर्दे पर मैं किसिंग सीन नहीं करती हूं। तो यह वास्तव में मेरे अनुबंध का एक हिस्सा होता है। लेकिन, मैं अपने दोस्तों से मजाक में कहती रहती हूं कि ऋतिक रोशन के साथ, हां मैं यह करूंगी।
फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ की अभिनेत्री ने बताया कि वह ऋतिक की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और हाल ही में उनसे मिलीं। अभिनेता से मिलते समय वह बेहद उत्साहित हो गईं। उन्होंने खुद को 16 साल की किसी लड़की तरह महसूस किया।
तमन्ना को आखिरी बार बॉलीवुड में 2014 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म एंटरटेनमेंट में देखा गया था।तमन्ना इन दिनों हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म कान कालामीने में अपने प्रदर्शन के लिए रिसेप्शन का आनंद ले रही है। काम के मोर्चे पर, वह प्रभुदेवा के साथ द इज़ महालक्ष्मी और सई रा नरसिम्हा रेड्डी के साथ देवी 2 की रिलीज़ का इंतजार कर रही है।


Download Android App
Download iOS App









