पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मशहूर अभिनेता एम. एच. अंबरीश की पत्नी सुमनलता ने कहा है कि उनके पति के निधन के बाद जनता दल (एस) के किसी भी नेता ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उनसें कोई संपर्क नहीं किया है। श्रीमती सुमनलता ने सुत्तुर मठ के दर्शन के बाद पत्रकारों को शनिवार को बताया कि उनका परिवार इस मठ में काफी पहले से आता रहा है और उनका परिवार शंकराचार्य शिवारातारी दक्षिणेनेन्द स्वामी जी का आशीर्वाद लेने मठ में गया था। आम चुनावों के मद्देनजर हाल ही के मांड्या जिले में उनके दौरे को लेकर पूछे गए सवालों पर श्रीमती सुमनलता ने कहा कि आप सभी राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में जानते हैं और अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
अगर इस मामले में कोई प्रगति होगी तो आप सभी को अवगत करा दिया जाएगा। फिल्म कलाकार और प्रोड्यूसर रोकलिने वेंकटेश ने मुख्यमंत्री एच। डी।
कुमारस्वामी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब अंबरीश जीवित थे तो लोग उनकी तारीफ किया करते थे लेकिन अब वे ही लोग बदले सुर में बात कर रहे हैं। इस तरह की बातें कईं सवालों को जन्म दे रही हैं और श्री कुमारस्वामी ने श्री अंबरीश के मांड्या में किए गए योगदान के बारे में पूछा है। उन्होंने कहा, ‘‘अंबरीश मेरे स्कूल के मित्र थे और आज जब वह हमारे साथ नहीं हैं तो मैंने अपना समर्थन उनकी पत्नी को दिया है चाहे वह राजनीति में आयें या फिल्मों में रहें। अगर आज वह जीवित होते तो स्थितियां अलग होती। जो लोग कभी उनके सामने बोल भी नहीं पाते थे वे आज उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं। ऐसी बातों से हमारा विश्वास बढ़ है और हमें उम्मीद है कि जनता इसका जमकर जवाब देगी।


Download Android App
Download iOS App



